कोरोना वायरस ने बिहार पर जबरदस्त आक्रमण किया है। राजधानी पटना स्थिति नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के 84 डॉक्टर रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक इसके बाद बिहार के स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि अब यहां इलाज करा रहे मरीजों में कोरोना चेन बन सकती है, वहीं कई मेडिकल स्टॉफ भी चपेट में आ सकते हैं, क्योंकि, जिन डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे ड्यूटी पर थे और मेडिकल स्टॉफ के साथ-साथ मरीजों के भी संपर्क में थे।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
आम आदमी पार्टी (आप) की उत्तराखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करने के बाद दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चौहान ने पूर्व विधायक नवप्रभात के साथ कांग्रेस महासचिव से मुलाकात से पहले प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की।
आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मौजूदा भाजपा और आप का सामना करना पड़ रहा है। आप की नजर पूर्व सैनिकों के वोट बैंक पर है और पार्टी का नेतृत्व पूर्व सैनिक कर्नल अजय कोठियाल कर रहे हैं। कोठियाल, भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी और आगामी 2022 उत्तराखंड विधान सभा चुनावों के लिए आप के सीएम उम्मीदवार हैं।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना विस्फोट हो गया है। बीते 24 घंटे में यहा कोरोना के नए मामलों में जोरदार उछाल आया है। आज 8063 नए केस सामने आए हैं।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
भारतीय सेना के एक हेलीकॉप्टर ने रविवार को हरियाणा के जींद जिले के एक खेत में 'एहतियाती' तरीके से लैंडिंग की और उसमें सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। पंजाब के बठिंडा से दिल्ली जा रहे हेलीकॉप्टर की नरवाना कस्बे के पास जजनवाला गांव में इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
राजधानी दिल्ली में कोरोना विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के नए मामलों में जोरदार उछाल आया है। आज 3194 नए केस सामने आए हैं। वहीं पॉजिटिविटी 4.59% हो गया है।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में लोगों से कथित तौर पर लाठी चार्ज करने और गाली-गलौज करने के आरोप में थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। वीडियो में रायपुरिया थाना प्रभारी अनिल बामनिया कुछ लोगों पर लाठी चार्ज करते नजर आ रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ऑडियो क्लिप में बामनिया के साथ जा रहे सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह को भी लोगों को गाली देते हुए सुना गया।
घटना जिला मुख्यालय झाबुआ से करीब 40 किलोमीटर दूर रायपुरिया कस्बे के एक चौक पर शनिवार की रात हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने थाना प्रभारी की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने कहा कि घटना के समय प्रथम ²ष्टया बामनिया नशे में धुत प्रतीत होता है। कुछ लोगों ने कथित तौर पर बामनिया की पिटाई भी की, जिसे चोटें आईं और बाद में उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेने के बाद बामनिया और सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
मथुरा के गोवर्धन इलाके में वाहनों की जांच के दौरान एक अपराधी की कार ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये घटना शनिवार को हुई है। पुलिस ने कहा कि कार में सवार पांच लोगों में से एक 25 वर्षीय चंद्रशेखर भी घायल हो गया।
उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना के समय कार के चालक समेत कार में सवार लोग शराब के नशे में थे। कार का मालिक एक अपराधी दिलीप कुमार है। हालांकि, पुलिस यह सुनिश्चित नहीं कर पाई कि कुमार कार में था या नहीं।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
लखनऊ में रैली के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 5 साल में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ श्मशान घाट बनवाएं और ना केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाया। कोरोना के दौरान सबसे खराब व्यवस्था उत्तर प्रदेश में हुई थी।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने कहा, "पश्चिम बंगाल दिल्ली और मुंबई से सप्ताह में केवल दो बार उड़ानें संचालित करेगा जो सोमवार और मंगलवार को 5 जनवरी से होगी।"
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करके देश में कोरोना की स्थिति, ऑमिक्रान, टीकाकरण, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, बच्चों के टीकाकरण, ऑक्सिजन समेत कई मुद्दों पर विस्तार में चर्चा की।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है। एक बार फिर राज्य में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी समेत कई चीजें कल से बंद करने का ऐलान किया गया है।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने बताया, “राज्य में कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे, सभी प्रशासनिक बैठकें वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने BKC जंबो कोविड सेंटर शुरू किया। BKC जंबो कोविड सेंटर के डीन ने बताया, “यहां बच्चे 25 के समूह में आएंगे। हम हर दिन 500 बच्चों को वैक्सीनेट करेंगे। हम हर दिन 7-8 हज़ार लोगों को वैक्सीनेट कर सकते हैं।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफरत तभी बंद होंगे जब हम सब एक आवाज में इसके खिलाफ खड़े होंगे। साल बदला है, हाल भी बदलो- अब बोलना होगा!”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस 6360 हैं। आज 3100 नए मामले सामने आने की उम्मीद है। कल केवल 246 अस्पताल के बिस्तर भरे। सभी मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “मेरी जानकारी है कि दिल्ली में लॉबिंग हो रही है। उनका एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म होने के बाद भी अभी तक छुट्टी क्यों नहीं मिली? मेरी जानकारी है कि महाराष्ट्र के बड़े नेता MHA में लॉबिंग कर रहे हैं कि उन्हें एक्सटेंशन दिया जाए।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
ठंड और कोहरे के बीच यूपी के वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। एक श्रद्धालु ने बताया, “विश्वनाथ कॉरिडोर का नया निर्माण और नववर्ष में मां गंगा नदी में स्नान, अगर यह सब एक साथ प्राप्त हो रहा तो ठंड इतना महत्व नहीं रखती, वह तो आती जाती रहेगी।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ठंड के चलते शहर में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते लोगों को काफ़ी दिक़्क़त हो रही है।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
घने कोहरे और शीत लहर के कारण उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "बहुत ज़्यादा ठंड है। ठंड से बचने के लिए हम कूड़े और बोरियां लाकर उसे जलाते हैं और आग तापते हैं। बहुत दिक़्क़ते हो रही हैं।"
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
दिल्ली के एलएनजेपी के एमडी डॉ.सुरेश कुमार ने कहा, “LNJP में 2 दिसंबर से अभी तक कोरोना के 372 मरीज़ आए हैं, जिसमें से 138 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए। 138 में से 95 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिन लोगों को वैक्सीन लगी है उनमें कम लक्षण हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है उनमें ज़्यादा लक्षण हैं।”
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ ठंड में इजाफा हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मुनिरिका और हौज खास इलाके लोग अलाव तापते दिखे। एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड इतनी ज्यादा है कि हाथ-पैर सही से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में चाय ही एक मात्र सहारा है।
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Jan 2022, 8:10 AM IST