दावणगेरे में किसानों ने बागी कांग्रेस के जेडीएस विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बीजेपी के मध्य प्रदेश सरकार पर खतरे वाले बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री एस वर्मा ने कहा कि बीजेपी में पहले एक मुंगेरी लाल हुआ करते थे, लेकिन अब 5-6 हो गए हैं। इन्हें हसीन सपने देखने की आदत है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन के खिलाफ मौजूदा कर्ज के कारण एयर इंडिया को कई हवाई अड्डों पर ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे को हल कर लिया गया।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बिहार में गणितज्ञ आनंद कुमार की संस्था सुपर-30 पर केंद्रित हिंदी फिल्म 'सुपर-30' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार ने 16 जुलाई, 2019 से फिल्म को पूरे बिहार में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
ऋषिकेश के ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला को पैदल यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। पहले सिर्फ गाड़ियों की आवाजाही की मनाही थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार को नहाने गए दो सगे नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एएसपी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि लखनपुर गांव निवासी कल्लू के दो नाबालिग बेटे यासीन (14) और आसिफ (10) अपने ताऊ राजकुमार के साथ गांव के किनारे से बह रही यमुना नदी में सोमवार सुबह नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
ताऊ के शोर मचाने पर नदी में नहा रहे अन्य ग्रामीणों ने पानी से दोनों भाइयों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बबेरू के सीओ और कमासिन पुलिस मौके पर है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बलरामपुर में सोमवार को नयानगर के विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय की छत पर हाईटेंशन तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से 55 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 5 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज दिल्ली में विदेश मंत्री (ईएएम) सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो कोई भी बीजेपी के फैसलों का समर्थन नहीं करता है, वे उन्हें देशद्रोही कहते हैं। क्या उन्होंने देश और देशद्रोहियों की दुकान खोल दी है? अमित शाह अपनी उंगली उठाकर हमें धमकी देते हैं लेकिन वह सिर्फ एक गृह मंत्री हैं, भगवान नहीं। उन्हें पहले नियम पढ़ना चाहिए।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के काकीनाड़ा क्षेत्र में सोमवार को हिंसा भड़क गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पूर्वी रेलवे (ईआर) के बैरकपुर-नैहाटी डिवीजन में ट्रेन सेवाओं को बाधित कर दिया। उपद्रवियों ने सोमवार सुबह बम फेंका, जिसके बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
मुंबई के धारावी में नाले में गिरकर 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर हंगामा जारी है। दरअसल, बीपीएससी मुख्य परीक्षा में 14 जुलाई को सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा ली गई। जिसमें पूछा गया कि भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली है?
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
मुंबई में 2 साल के मासूम दिव्यांश के मामले में दिंडोशी पुलिस ने एफआईआर लेने की प्रक्रिया शुरू की। बता दें कि 10जुलाई की रात गोरेगांव पूर्व अंबेडकर चौक के पास दिव्यांश गटर में गिर गया था। दिव्यांश की तलाश 5 दिनों तक चला था, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाया था। पिता ने बीएमसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बिहार के 12 से ज्यादा जिलों में आई बाढ़ को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र में सोमवार को दोनों सदनों में विपक्ष ने बाढ़ को लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधा और हंगामा किया। इस बीच, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बाढ़ का सर्वेक्षण सड़क मार्ग से करना चाहिए ना कि हवाई यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कभी चूहा शराब पी रहा है तो कभी तटबंध काट देता है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
यूपी एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने निर्देश जारी किया कि किसी भी दोपहिया वाहन पर सवार को बिना हेलमेट पहने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
कोलकाता में रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेश गर्ग ने आज मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण किया।13 जुलाई को जिसमें एक कोच के फाटक में हाथ फंसने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बेंगलुरु के चर्चित ज्वेल्स केस में मुख्य आरोपी आईएमए प्रमुख मंसूर खान ने कहा कि मैं अगले 24 घंटों में भारत लौटूंगा, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सबसे पहले, भारत छोड़ना एक बड़ी गलती थी, लेकिन हालात ऐसे थे कि मुझे छोड़ना पड़ा। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरा परिवार कहां है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी। इसमें फाइनल खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को एकादश में जगह दी गई।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक कोर्ट ने सोमवार को आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और तीन अन्य को मदरसे की जमीन को अवैध रूप से इस्तेमाल करने मामले में अग्रिम जमानत दे दी है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
दिल्ली में बारिश हो रही है। शहर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। काफी दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
लोकसभा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “पोटा कानून देश की आतंकवाद से रक्षा के लिए था, लेकिन वोट बैंक बनाने के लिए पोटा कानून को हटाया गया। पोटा को हटाना एक राजनीतिक कदम था।”
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में अज्ञात लोगों ने भाटपारा नगर निगम कार्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश के बाद लोगों का बुरा हाल है। निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोग सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे हैं।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरकाशी के एसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्रि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
18 जुलाई, यानी गुरुवार को कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विधानसभा में वोटिंग होगी। लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तारीख तय की गई है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने स्पीकर के आर रमेश कुमार से मुलाकात की है। बीजेपी ने स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
तेलंगाना के खम्मम में एक छात्रावास में आग लगने से 10 साल के छात्र की मौत हो गई है। वहीं पुलिस केस दर्ज पूरे मामले की जांच कर रही है। खम्मम के जिला अग्निशमन अधिकारी एसके करीम ने कहा, “कमरा बहुत छोटा था। कमरे से बाहर निकले के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था। ऐसे में बच्चों का कमरे से निकला मुश्किल था”
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने की साजिश के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को 19 जुलाई तक यह बताने के लिए कहा है कि केस की सुनवाई कर रहे जज के रिटायर्ड होने पर क्या नियम और कानून हैं। दरअसल, इस केस की सुनवाई कर रहे सीबीआई जज एसके यादव 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए 6 महीने का और समय मांगा है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
असम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ गया है। वहीं भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात से मोरीगांव में लगभग 200 गांव प्रभावित हुए हैं।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
कर्नाटक में सियासी घमासान जारी है। जेडीएस के विधायक विधान सभा पहुंचे। बीजेपी ने कांग्रेस-जेडीएस सरकार से मांग की है कि वे आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करें।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
सुप्रीम कोर्ट रेप के दोषी आसाराम को जमानत देने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुकदमे को पहले पूरा करने की जरूरत है। कोर्ट ने गुजरात की ट्रायल कोर्ट से मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए कहा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की छात्रा से रेप के मामले में आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इसके बाद से आसाराम को जोधपुर की सेंट्रल जेल में रखा गया है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से अब तक आसाराम को जमानत नहीं मिली है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
इलाहाबाद हाई कोर्ट के गेट के सामने से अपहरण किए गए प्रेमी जोड़े को पुलिस ने फतेहपुर से छुड़ा लिया है। यह प्रेमी जोड़ा इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंचा था। कोर्ट के अंदर घुसने से पहले ही दोनों का अपहरण कर लिया गया था।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके दलित पति को सुरक्षा देने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस को आदेश दिया है। साक्षी और अजितेश के वकील ने कहा कि कोर्ट परिसर में मौजूद अजितेश की कुछ लोगों ने पिटाई की है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
असम के कांग्रेस सांसदों ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया और असम बाढ़ को राष्ट्रीय समस्या घोषित करने की मांग की।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
कोलकाता में मेट्रो में लापरवाही के कारण मौत का मामले को लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा के पति अजितेश ने आरोप लगाया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में उनके साथ मारपीट की गई है। सुरक्षा की गुहार लेकर दोनों पति-पत्नी कोर्ट पहुंचे हैं। फिलहाल दोनों कोर्ट में मौजूद हैं।
गौरतलब है कि दलित युवक अजितेश से शादी करने वाली विधायक की बेटी साक्षी ने इससे पहले पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी और अपनी जान को खुद के पिता से खतरा बताया था। इस बीच यह घटना सामने आई है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के गेट के बाहर से एक युवक और युवती का दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती बिजनौर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की मांग को लेकर यह प्रेमी जोड़ा हाई कोर्ट पहुंचा था, इसी दौरान इनका अपहरण कर लिया गया।
इस मामले में एडीजी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में नाकेबंदी की जा रही है। कुछ गाड़ियों को रोका गया है, मैं मौके पर जा रहा हूं।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने 'विकलांग सेना कर्मियों की पेंशन' को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर 13 जुलाई को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद एयर इंडिया के एक पायलट को 3 महीने के लिए फ्लाइट उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। पायलट को बेंगलुरु जाना था, और उसने कॉकपिट में अतिरिक्त क्रू मेंबर के रूप में उड़ान भरने का अनुरोध किया था, क्योंकि फ्लाइट फुल थी।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच बीजेपी विधायक रमादा होटल से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। बीजेपी यह मांग की है कि आज सदन में जेडीएस-कांग्रेस सरकार बहुमत साबित करे।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
हरियाणा के अम्बाला में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। घरों में बारिश का पानी घुस गया है। ऐसे में लोगों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुस्लिम धर्म में 50 औरतों को रखने और 1050 बच्चों को पैदा करने की परंपरा है। यह कोई परंपरा नहीं है। यह एक पशुवत प्रवृत्ति है।”
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुम्हारहट्टी में घटनास्थल पर सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे हैं। रविवार को यहां पर एक इमारत गिर गई थी। इमारत के मलबे में सेना के 30 जवानों समेत कई नागरिक दब गए थे। मौके पर दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरशन जारी है। अब तक 17 जवानों और 11 नागरिकों को बचाया जा चुका है। वहीं 6 जवानों समेत 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कुम्हारहट्टी में एक इमारत के जमींदोज होने के बाद आज दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक आर्मी के 6 जवानों समेत 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मलबे के नीचे 7 और लोगों के दबे होने की आशंका है। इस इमारत में ढाबा था। रविवार को यह इमारत अचानक जमींदोज हो गई थी। इमारत में मौजूद करीब 30 जवान और 7 नागरिक मलबे में दब गए थे।
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Jul 2019, 7:34 AM IST