कर्नाटक के सियासी संकट मेंअब राज्यपाल ने दखल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को पत्र लिखकर कल (शुक्रवार)दोपहर 1.30 बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। इस बीच बीजेपी विधायकविधानसभा में धरना दे रहे हैं
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
अमरनाथ यात्रा के दौरान राज्य में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के लिए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कल जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। वहां आतंकवादी को देखते हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के अपने दौरे के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करती हूं, लेकिन मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप सुरक्षा का दायरा कम से कम रखें ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस-जेडीएस सरकार के विधायकों की निष्ठा को धनबल-बाहुबल और सत्ताबल के आधार पर खरीदने का दिन-दहाड़े प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में कल माननीय उच्चतम न्यायालय का भी निर्णय आया। इस परिप्रेक्ष्य में आज जब कर्नाटका विधानसभा में विश्वास मत चल रहा है, तो कई सवाल उभर कर सामने आते हैं।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक में मचे सियासी घमासान पर प्रेस कांफ्रेस करके कहा कि कर्नाटक में बीजेपी प्रजातंत्र को अगवा करने का षडयंत्र खेल रही है। संवैधानिक परम्पराओं, विधानसभा की मर्यादाओं, संसदीय कार्यप्रणाली और संविधान की परिपाटी का चिरहरण येद्दियुरप्पा जी और बीजेपी नेताओं द्वारा कर्नाटका में चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए किया जा रहा है।”
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कठुआ के गैंगरेप और मर्डर केस में 6 आरोपियों को नोटिस भेजा है। हाई कोर्ट के डिविजन बेंच ने इस मामले में 7 अगस्त को सुनवाई तय की है। बच्ची के पिता ने इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता सांझी राम, दीपक खजूरियां और परवेश कुमार के लिए फांसी की सजा की मांग की है। वहीं उसने एसपी सुरन्द्रे वर्मा, हैेड कांस्टेबल तिलक राम और एसआई आनंद दत्ता के लिए भी कड़ी सजा की मांग की है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
रोहित शेखर हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शेखर की पत्नी अपूर्व के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। रोहित शेखर उत्तराखंड के पूर्व और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे थे।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले वीडियो को अपलोड करने और बड़े पैमाने पर लोगों के बीच नफरत पैदा करने के लिए मामला दर्ज किया गया था। एजाज खान ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट मे कहा गया है, “जब तक पाकिस्तान आतंकी समूहों को समर्थन देने से रोकने के लिए विश्वसनीय कदम नहीं उठाता, और भारत के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आतंकवादी ढांचे को नष्ट नहीं करता तब तक भारत राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत और निर्णायक कदम उठाता रहेगा।”
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के मुताबिक, शाहिद खाकान अब्बासी के पास एलएनजी घोटाले के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी है। सरकारी खजाने को अवैध अनुबंधों के कारण अरबों रुपये का नुकसान हुआ था।” इस मामले में पाकिस्तान मुस्लिम-लीग (नवाज) के नेता ने पूछताछ के दौरान एनएबी के समक्ष तीन बार पेश हुए थे।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा के बाहर संविदा शिक्षकों ने स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
तमिलनाडु के मदुरै में मुख्य पानी की पाइप लाइन के फटने के बाद कोचादाई इलाके में सड़क पर जमा हुआ पानी।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
कर्नाटक के मंगलुरू में भारी बारिश हुई है। बारिश के बाद के बाद मंगलुरु रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर जमा हुआ पानी
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
आयकर विभाग ने बीएसपी प्रमुख मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने 400 करोड़ रुपये के एक बेनामी प्लॉट को जब्त किया है। यह प्लॉट नोएडा में है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जल्द ही कच्ची कॉलोनी की रजिस्ट्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी कोई विकास नही हुआ, सड़क गालियां नालियां कभी नहीं बनीं। दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनी के विकास के लिए 6 हजार करोड़ खर्च कर चुकी है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
असम में बाढ़ के चलते 17 जुलाई तक 29 जिलों के 4,626 गांवों के करीब 57,51,938 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में 427 राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं। बाढ़ की वजह से अब तक कुल 28 लोग की मौत हो चुकी है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
जापान के क्योटो एनीमेशन स्टूडियो आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी जापानी फायर अधिकारी ने दी है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
सर्वना भवन के संस्थापक पी राजगोपाल का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने कुछ ही दिन पहले हत्या के एक मामले में उम्रकैद सुनाए जाने के बाद आत्मसमर्पण किया था।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
राज्यसभा में एस जयशंकर ने कहा कि 15-1 के वोट से इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (आईसीजे) ने भारत के इस दावे को सही ठहराया कि पाकिस्तान कई मायने में वियना कन्वेंशन का उल्लंघन कर रहा है। हम एक बार फिर पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव को रिहा करने और वापस बुलाने की मांग करते हैं।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
आंध्र प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले हुई। बैठक में सदन में पेश किए जाने वाले बिलों पर चर्चा के बाद उन्हें मंज़ूरी दी गई।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रोजाना सुनवाई के लिए नई तारीख तय कर दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 2 अगस्त होगी। लेकिन मध्यस्थता की प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
बाढ़ से तबाही को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि असम, बिहार, यूपी, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से तबाह हो रहे हमारे भाइयों और बहनों के साथ खड़ी हूं।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगी कि अयोध्या मामले में 25 जुलाई से प्रतिदिन सुनवाई होगी या नहीं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई मध्यस्थता कमेटी की प्रगति रिपोर्ट की सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच देखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बेंच अगर मध्यस्थता कमेटी की प्रगति रिपोर्ट की रिपोर्ट्स से संतुष्ट नहीं हुई तो 25 जुलाई से अयोध्या मामले पर रोजाना सुनवाई का ऐलान कर सकती है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद शैलजा कुमारी ने राज्यसभा में अंतरजातीय विवाह के जरिए सामाजिक एकीकरण की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस सांसद विप्लव ठाकुर ने राज्यसभा में देश में लगातार भवन ढहने के मद्देनजर नए कानूनों की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी का मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित मध्यस्थता समिति को और समय दिया जाना चाहिए जिससे सभी पक्षों के हितों पर विचार किया जा सके। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब दशकों पुराने मामले की शीघ्र सुनवाई और फैसले के लिए दायर याचिकाओं मद्देनजर शीर्ष अदालत के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति गुरुवार को मामले की स्थिति रिपोर्ट पेश करने वाली है।
विवादित भूमि के मुद्दई अंसारी ने कहा, “मैंने मध्यस्थता समिति बनाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया था और अगर समिति को और ज्यादा समय मिले तो इसका इसका समाधान निकल सकता है। शीर्ष अदालत या समिति जो भी निर्णय लेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।”
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
कर्नाटक में सियासी संकट के बीच आज कांग्रेस-जेडीएस सरकार के लिए अहम दिन है। कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। विश्वास मत से कर्नाटक की सियासी तस्वीर के पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद है।
224 सदस्यीय वाली कर्नाटक विधानसभा में बागी विधायकों के इस्तीफे से कांग्रेस 75+1 (स्पीकर) और जेडीएस के 37 सदस्य थे। वहीं बीजेपी के 105 सदस्य थे। विधायकों के इस्तीफे देने के बाद समीकरण मौजूदा सरकार के लिए बिगड़ गए हैं। विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या तो फिलहाल उतनी ही है, लेकिन कांग्रेस और जेडीएस को इस मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि कांग्रेस के अब 65+1 (स्पीकर) और जेडीएस के 34 विधायक ही बच गए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में निर्दलीय 2, बीएसपी का एक और नॉमिनेटेड एक सदस्य मौजूद है।
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 18 Jul 2019, 7:59 AM IST