छत्तसीगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान कराने जा रही एक पोलिंग पार्टी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक मतदान अधिकारी की मौत हो गई, जबकि 5 मतदानकर्मी घायल हुए हैं। ये सभी लोग ईवीएम के साथ बलरामपुर के बूथ नंबर 51 पर मतदान कराने जा रहे थे।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर में ठीक चुनाव से पहले 500 रुपए के नोटों से भरे एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक श्रीनगर से जम्मू जा रहा था, जहां कल मतदान है। पुलिस ने ट्रक में नोटों के होने की बात की पुष्टी करते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
सीबीआई ने 27 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में मदुरै में नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (तकनिकी) और उनके एक रिश्तेदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हैदराबाद की एक निजी कंपनी का सहायक प्रबंधक और उसका कर्मचारी भी शामिल है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू छात्र नजीब के लापता होने के मामले में जांच बंद करने की रिपोर्ट संबंधी सभी बयान और दस्तावेजों की प्रतियां दो हफ्ते के भीतर उनकी मां को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में चर्च के पास एक और बम ब्लास्ट हुआ है। बम निरोधक दस्ता बम को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान धमाका हो गया।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी में चमड़े के कारखाने में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना के बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
श्रीलंका में आज आधी रात से आपातकाल लागू करने की घोषणा की गई है। देश के कई हिस्सों में सीरियल बम धमाकों के बाद सरकार ने इस बात का ऐलान किया है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद कोलंबो में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे बीजेपी नेता सुरेश चंदेल ने दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद थीं।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
श्रीलंका में हुए सीरियल बम धमाकों में न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मरने वालों में 6 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। रविवार को श्रीलंका में अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों में अब तक 290 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इनमें 35 विदेशी नागरिक भी शमिल हैं। धमाकों के आरोप में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दक्षिणी दिल्ली के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के भिवांडी में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
श्रीलंका में हुए सीरियल बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 290 हो गई है। सैकड़ों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं धमाकों के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
श्रीलंका में रविवार को हुए 8 सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथी ही सुबह 6 बजे कर्फ्यू हटा लिया गया है। बम धमाकों में 207 लोगों की मौत हो गई थी और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Apr 2019, 7:53 AM IST