हालात

बड़ी खबर LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच खुले सबरीमाला मंदिर के कपाट, मंगलवार तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

सोमवार की शाम सबरीमाला मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु मंगलवार रात 10 बजे तक भगवान अयप्पा का दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश का अधिकार मिलने के खिलाफ प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कड़ी सुरक्षा के बीच खुले सबरीमाला मंदिर के कपाट, मंगलवार तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

सबरीमाला मंदिर के कपाट सोमवार की शाम खोल दिए गए हैं। भगवान अयप्पा का मंदिर एक दिन के लिए खुला रहेगा। श्रद्धालु मंगलवार रात 10 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। अथझा पूजा के बाद द्वार बंद हो जाएंगे। मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के लिए कई संगठनों द्वारा प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए करीब 2,300 पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं।

पिछली बार बड़े पैमाने पर हुए हिंसक विरोध को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। पथानमथिट्टा जिला कलेक्टर पी.बी. नूह ने मंदिर कस्बे और उसके आस-पास निषेधात्मक आदेश घोषित कर दिए हैं। प्रदर्शनों को रोकने के लिए चार या उससे अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

https://twitter.com/ANI/status/1059410646931005442

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा गया गुजरात सचिवालय में घुसा तेंदुआ

रविवार की देर रात गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय में घुसे तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में तेंदुए को सचिवालय के पीछे के इलाके से पकड़ने में कामयाबी मिली।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

उत्तर प्रदेशः हरदोई में ट्रैक पर काम कर रहे 3 गैंगमैन को ट्रेन ने कुचला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को रेलवे की लापरवाही से 3 गैंगमैन की जान चली गई। ये हादसा हरदोई में ट्रैक की मरम्मत के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि पटरियों की मरम्मत कर रहे 3 गैंगमैन को कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त ट्रेन ने कुचल दिया है। बताया जा रहा है कि यहां बगैर किसी ब्लॉक के पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के वहां से अकाल तख्त एक्सप्रेस गुजरी जिसकी चपेट में 3 गैंगमैन आ गए। घटना के बाद आनन-फानन में रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

कोलकाता: पार्क स्ट्रीट पर बहुमंजिला इमारत में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद

कोलकाता में पार्क स्ट्रीट पर बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

मिजोरमः विधानसभा के स्पीकर हीफेई ने दिया पद से इस्तीफा

मिजोरम विधानसभा के स्पीकर हीफेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिजोरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीफेई पलक विधानसभा सीट से विधायक हैं। कयास लगाए जा रहे हैं वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बात का संकेत राज्य के एक बीजेपी नेता एक दिन पहले ही दे दिया था। बताया जा रहा है कि हीफेई ने हाल में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी।

बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में इसी महीने की 28 तारीख को एक चरण में चुनाव होने हैं, जिसके नतीजों का ऐलान 11 दिसंबर को होगा।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

बाघिन अवनि की मौत पर राहुल बोले, देश की महानता की पहचान जानवरों के प्रति व्यवहार से होता है

महाराष्ट्र में शुक्रवार को मारी गयी आदमखोर बाघिन अवनि की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक संदेश ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, “किसी देश की महानता की पहचान इस बात से की जा सकती है कि वहां जानवरों के प्रति कैसा व्यवहार किया जाता है।”

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

गौरतलब है कि यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा के वन क्षेत्र में बाघिन अवनि को शुक्रवार देर रात मार दिया गया। उसे आदमखोर घोषित कर दिया गया था क्योंकि उसने 14 लोगों को अपना शिकार बनाया था। उसे खत्म करने के लिए 200 लोगों की टीम लगाई गई थी। इस सितंबर महीने में हाई कोर्ट ने कहा था कि उसे गोली मारी जा सकती है, जिसके बाद लोगों ने उसे माफी देने की ऑनलाइन कैंपेन #Justice4TigressAvni शुरू किया था।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मलिक ने कहा- आतंकवादियों को पंचायत चुनाव को बाधित नहीं करने देंगे

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है, “जिन आतंकवादियों ने किश्तवाड़ में बीजेपी नेता की हत्या की, उनकी पहचान हो गई है। पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक हो जाने की वजह से आतंकवादी हताश हैं। सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है, वे आतंकवादियों को पंचायत चुनाव को बाधित नहीं करने देंगे।”

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

गांधीनगर सचिवालय में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप, 100 से ज्यादा वनकर्मी ढूंढने में जुटे

गुजरात के गांधीनगर सचिवालय में तेंदुआ घुसने की खबर मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात गेट नंबर 7 से तेंदुआ घुसने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गयी। जिसके बाद वन विभाग की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सचिवालय में किसी को भी अंदर नही जाने दिया जा रहा है। वहीं तेंदुए को ढूंढने के लिए 100 से ज्यादा वनकर्मी जुटे हुए हैं।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

केरल: सबरीमाला मंदिर के कपाट आज खुलेंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

केरल के सबरीमाला मंदिर के कपाट सोमवार को खुलने जा रहे हैं, और उससे पहले नीलक्कल बेस कैम्प पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूजा के लिए आज शाम को सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने हैं।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

केरलः सबरीमाला मंदिर के निलक्कल बेस कैंप में एकत्र हो रहे श्रद्धालु

आज फिर खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के द्वार, भारी पुलिस बल तैनात

केरल के सबरीमाला मंदिर के कपाट सोमवार को खुलने जा रहे हैं, और उससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीलक्कल बेस कैम्प में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। राज्य सरकार ने हालात की समीक्षा करते हुए प्रदेश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद इस मंदिर पर स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

मैंने मनोज तिवारी को मंच पर चढ़ने से रोका, धक्का नहीं दिया: आप विधायक अमानतुल्लाह खान

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान धक्का-मुक्की पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि जब मनोज तिवारी मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें रोका था, धक्का नहीं दिया।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

बता दें कि रविवार को यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर जमकर हंगामा हुई। उद्घाटन समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बिना किसी आमंत्रण के यहां पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही हंगामा हो गया। पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी धक्का-मुक्की हुई। यहां का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप विधायक अमानतुल्ला मनोज तिवारी को धक्का दे रहे हैं। इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गए।

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Nov 2018, 8:08 AM IST