
पाकिस्तान में बड़ा साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने पाकिस्तानी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सर्वर में सेंध लगा दी। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के साइबर क्राइम विभाग के प्रमुख ने बताया कि हैकर्स ने तकरीबन सभी बैंकों को हैक कर लिया।
कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश से माफी मांगने की मांग करते हुए ऐलान किया है कि शुक्रवार को नोटबंदी की दूसरी सालगिरह पर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, "दो साल पहले प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा की थी और इसे लागू करने के तीन कारण गिनाए थे। पहला इससे काला धन पर रोक लगेगी, दूसरा नकली मुद्रा पर रोक लगेगी और तीसरा आंतकवाद के वित्त पोषण पर रोक लगेगी, लेकिन इसमें से एक भी उद्देश्य पूरा नहीं हुआ।"
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे कोर्ट ने सुधा भारद्वाज, अरुण फेरेरा और वर्नोन गोंसाल्विस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा आरबीआई से 3.6 लाख करोड़ रुपये की रकम मांगे जाने की कड़ी निंदा की है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने फायदे के लिए देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना चाहती है।
मनीष तिवारी ने कहा कि सेक्शन-7 का इस्तेमाल कर मोदी सरकार आरबीआई के फंड को हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आरबीआई पर डाका डालना है। तिवारी के मुताबिक, मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए 3.6 लाख करोड़ लेना चाहती है ताकि 2019 के चुनाव में चुनावी रेवडी बांट सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा कदम 1934 से लेकर अब तक किसी भी सरकार ने नहीं उठाया है।
तिवारी ने कहा कि अगर मोदी सरकार ने आरबीआई के पास मौजूद साढ़े नौ लाख करोड़ में से केंद्र सरकार 3.6 लाख करोड़ लेती है तो इससे निवेशकों का हौसला टूट जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा, “अर्जेंटीना में एक बार ऐसा यह हुआ था। नतीजा, आज तक वहां की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। गलत नीतियों के कारण सरकार का खर्च बढ़ रहा है।”
कर्नाटक उपचुनावों में पांचों सीटों पर नतीजे आ गए हैं। पांच सीटों में से 4 सीट पर कांग्रेस-जेडीएस गंठबंधन ने जीत हासिल की है। वहीं सिर्फ शिमोगा लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार राघवेंद्र ने जीत दर्ज की है।
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों के आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “इस जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए मैं कांग्रेस और जेडीएस के नताओं को बधाई देता हूं। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस गठबंध को अपवित्र बता रही थी। नतीजों ने बीजेपी को आइना दिखा दिया है।”
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा है कि तनीजों से यह साफ हो गया है कि जनता बदलाव के मूड में है। प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वादे जनता से किए थे उसे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी समेत सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा।
कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया और नतीजे बेहद अहम होते हैं, जनादेश बहुत महत्वपूर्ण होता है। कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे देश की जनता के लिए एक संदेश है।”
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि जनता ने बीजेपी और मोदी सरकार को नकार दिया है।
मांड्या लोकसभा सीट पर 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस सीट पर जेडीएस उम्मीदवार 1,96,883 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कर्नाटक उपचुनाव में 5 सीटों में से चार सीटों पर नतीजे आ गए हैं। बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने इस सीट पर 14 साल बाद जीत दर्ज की है। वहीं माड्या लोकसभा सीट पर कांग्रेस समर्थित जेडीएस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है और रामनगर विधानसभा सीट पर जेडीएस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
बल्लारी लोकसभा सीट से बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। बीजेपी उम्मीदवार जे शांता बड़े अंतर से पीछे चल रही हैं। वहीं, 12वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के वीएस उगरप्पा 1,74,294 वोटो से आगे चल रहे हैं।
कर्नाटक चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शिमोगा लकसभा सीट पर छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है। दो लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन जीत की ओर बढ़ गई है।
जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और रामनगर विधानसभा सीट पर जेडीएस आगे चल रही है। वहीं बल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और मांड्या लोकसा सीट पर जेडीएस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं शिमोगा लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। बल्लारी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी से 1,28,815 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मांड्या लोकसभा सीट पर कांग्रेस समर्थित जेडीएस उम्मीदवार 1,09,066 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर पांच राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। बल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी से 64000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। बल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी से 45808 वोटों से आगे चल रहे हैं।
शिमोगा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राघवेंद्र जेडीएस उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार आनंद सिद्दू जामखंडी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से 7149 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। वहीं कांग्रेस समर्थित जेडीएस की उम्मीदवार अनिता कुमारास्वामी रामनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार से 14813 मतों से आगे चल रही हैं। यहां पर तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान में कांग्रेस सबसे से आगे है। बल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वीएस उगरप्पा बीजेपी उम्मीदवार से 17480 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं जामखांडी विधानसभा सीटी पर कांग्रेस के अानंद सिद्दू बीजेपी उम्मीदवार से 55433 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। वहीं रामनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस समर्थित जेडीएस उम्मीदवार 8430 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर 2 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना जारी है। इनमें शिमोगा, बल्लारी, मांड्या लोकसभा सीट, रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीट शामिल हैं। इन पाचों सीटों पर शनिवार 3 नवंबर को चुनाव हुए थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Nov 2018, 8:57 AM IST