अंतर्राष्ट्रीय न्याय अदालत (ICJ) के आदेश के मुताबिक पाकिस्तान कल यानी 2 सितंबर को भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देगा। इस पर भारत ने पाक से कहा है कि इसमें किसी भी तरह की बाधा या शर्त नहीं होनी चहिए।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को मालदीव की संसद में मुंह की खानी पड़ी। कश्मीर के हालातों पर बोल रहे पाकिस्तान के प्रतिनिधि को रोकते हुए राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने कहा कि कश्मीर हमारा आन्तरिक मामला है और इस पर किसी और को बोलने का कोई हक नहीं है।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
NRC लिस्ट से बाहर हुए लोगों को राहत देते हुए विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि क़ानून के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारों के रहते उन्हें हिरासत में नहीं लिया जाएगा। वे पहले की तरह ही अपने सभी अधिकारों के साथ भारत में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि यह एक कार्यकारी-संचालित प्रक्रिया नहीं है। इस प्रक्रिया की निगरानी सीधे SC द्वारा की जा रही है और सरकार न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्य कर रही है। शीर्ष न्यायालय ने खुद अब तक उठाए गए सभी कदमों की समय सीमा निर्धारित की है।
रवीश कुमार ने कहा, ‘ NRC का उद्देश्य 1985 में भारत सरकार, असम राज्य सरकार, अखिल असम छात्र संघ (AASU) और अखिल असम गण संग्राम परिषद के बीच हस्ताक्षरित असम समझौते को प्रभावी करना है।’
उन्होंने कहा, ‘ अंतिम NRC के पहलुओं के बारे में विदेशी मीडिया के वर्गों में कुछ टिप्पणियां आई हैं जो गलत हैं। भारत सरकार ने असम के नागरिक के हितों का ध्यान रखने के वादे के साथ 1985 में असम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।’
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
तेलंगाना की राज्यपाल नियुक्त होने पर तमिलिसाई साउंडराजन ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। मैं एक सामान्य कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी में शामिल हई थी। मैं इसे अपने देश की सेवा के अवसर के रूप में लेती हूं।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
देश के 5वें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार के सदस्यों के नाम असम एनआरसी सूची से गायब है। कामरूप में फखरुद्दीन के भतीजे एसए अहमद ने कहा, “एनआरसी सूची से परिवार के 4 सदस्यों के नाम गायब है। हम अधिकारियों के पास जाएंगे और सूची में शामिल नामों को प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया का पालन करेंगे।”
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमीरपुर सीट से उत्तर प्रदेश की विधान सभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में हरदीपक निषाद की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, “मुझ पर हमला किया गया और मेरी कार में तोड़फोड़ की गई। लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने मेरे सिर पर लाठीचार्ज किया और मेरे साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। मेरे आवास पर भी हमला किया जा रहा है।”
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने के सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं उद्योगों के प्रतिनिधियों से मिल रहा हूं और उनसे जानकारी ले रहा हूं, वे सरकार से क्या उम्मीद कर रहे हैं, और क्या चाहते हैं, इस पर उन्होंने सुझाव दिए हैं।” इस दौरान सीतारमण ने पूर्व पीएम मनमहोन सिंह द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कश्मीरी पत्रकार और लेखक गौहर गिलानी को देश से बाहर जाने से रोका गया।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
बिहार की राजधनी पटना में बेखौफ अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला है। पटना के चित्रगुप्त नगर में पूर्व वार्ड पार्षद नागेश्वर राय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और मामले की जांच कर रही है।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
कांग्रेस नेता जीतन प्रसाद ने कहा, “अर्थव्यवस्था डूब रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जनसंख्या नियंत्रित नहीं थी। पर्यावरण पर प्रभाव, जल संकट, प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव भारत की जनसंख्या में वृद्धि के कारण है। राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर, हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।”
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, “मैं पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह का भी आभारी हूं। उन्होंने मुझे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में यह जिम्मेदारी दी है और मैं संविधान के अनुसार काम करूंगा।”
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
महाराष्ट्र के धुले में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट के मामले में कारखाने के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
बिहार के सितामढ़ी जेल में बंद अपराधी पिंटू तिवारी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। बकायदे जेल में केक काटा गया। दूसरे अपराधियों ने पिंटू को गिफ्ट भी दिया। जेल में जन्मदिने के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार सरकार में हड़कंप मच गया है। तस्वीरें सामने आने के बाद आनन-फानन में जेल के दो गार्डों को सस्पेंड कर दिया गया है।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
आरिफ मोहम्मद खान ने केरल का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सेवा करने का अवसर है। भारत जैसे देश में पैदा होने का सौभाग्य जो विविधता में इतना विशाल और समृद्ध है। यह मेरे लिए भारत के इस हिस्से को जानने का एक शानदार अवसर है, जो भारत की सीमा बनाता है और इसे भगवान का देश कहा जाता है।”
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
कलराज मिश्र जोकि हिमाचल के राज्यपाल थे उन्हें अब राजस्थान का राज्यपाल बना दिया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी को नियुक्त किया गया, बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान को केरल और तमिलिसाई साउंडराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद धीरे-धीरे पाबंदियां हाटई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, घाटी में 11 और पुलिस थाना इलाकों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है। अब 105 पुलिस थानों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है। इसके साथ ही 29 और लैंडलाइन फोन एक्सचेंज काम करने लगे हैं, जबकि 47 टेलीफोन एक्सचेंज पहले से ही सक्रिय हैं।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था व्यक्ति द्वारा की गई गलतियों से नहीं उबर पाई है, जिसने नोटबंदी और जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह प्रतिशोध की राजनीति को छोड़ दे और हमारी अर्थव्यवस्था को इस संकट से बाहर निकालने के लिए सभी गंभीर कदम उठाए।”
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल और बीजेपी पर आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दिया जान चाहिए। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टर ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
अमेरिका के टेक्सास में मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में गोलीबारी हुई है। दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। फायरिंग करने वाले एक आरोपी को मार दिया गया है।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
स्विस बैंक में किन भारतीयों के खाते हैं, इस राज से आज पर्दा उठ सकता है। स्विस बैंक भारतीय खाताधारकों की सूची आज भारत सरकार को सौंपेगा। सीबीडीटी ने कहा कि काले धन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है और स्विस बैंकों के गोपनीयता का युग आखिरकार सितंबर से खत्म हो जाएगा। सीबीडीटी ने यह भी बताया कि भारत को स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों के साल 2018 में बंद किए गए खातों की जानकारी भी मिलेगी।
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Sep 2019, 7:51 AM IST