प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर शाम अबू धाबी के अपने दौरे पर पहुंच गए हैं। वहां वह साझा हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करने के लिए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए पीएम मोदी के कदमों का समर्थन करने का ऐलान करते हुए कहा कि आर्थिक मंदी को लेकर मीडिया की रिपोर्ट गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार इस पर कड़े कदम उठाएगी। केंद्र सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, दिल्ली सरकार मंदी से उबरने के लिए सहयोग करेगी।”
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष और राज्य की देवेंद्र फणनवीस सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि देश हिंदू बहुमत के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि लोग अगर रात 12 बजे तक गणेश उत्सव देखना चाहते हैं, तो इसकी व्यवस्था होगी, क्योंकि प्रशासन के लोग भी हिंदू हैं।
पाटिल ने कहा कि प्रशासन के लोग भी गणेश उत्सव मनाने के लिए अपने परिवारों के साथ बाहर जाते हैं। ऐसी भावना नहीं होनी चाहिए कि प्रशासन केवल हमारे लिए समस्याएं पैदा करना चाहता है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के कश्मीर पर दिए बयान को लेकर मचे बवाल और पाकिस्तान द्वारा उन्हें संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की सद्भावना दूत के पद से हटाए जाने की मांग पर संघ ने पल्ला झाड़ लिया है। यूएन के प्रवक्ता स्टिफन दुजारिक ने कहा है कि प्रियंका को किसी मुद्दे पर निजी तौर पर बोलने का अधिकार है।
हालांकि, स्टिफन दुजारिक ने ये भी कहा कि जब सद्भावना दूत यूनिसेफ की ओर से बोलते हैं, तो हम उनसे यूनिसेफ के साक्ष्य आधारित निष्पक्षता का पालन करने की अपेक्षा करते हैं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं के शनिवार को श्रीनगर का दौरा करने की खबर पर जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने शांति भंग होने की आशंका जताते हुए नेताओं को वहां आने से मना किया है। प्रशासन ने ये भी कहा कि अपने दौरे पर विपक्ष के नेता निश्चित तौर पर उन प्रतिबंधों का उल्लंघन करेंगे जो वहां के क्षेत्रों में अभी भी लागू हैं।
विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधमंडल में राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई के महासचिव डी राजा और आरजेडी के मनोज झा शामिल होंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने दिल्ली और मुंबई में जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल के 12 ठिकानों पर छापे मारे। खुफिया जानकारी और विभिन्न शिकायतों के आधार पर तलाशी ली गई। गोयल के व्यापारिक साम्राज्य में 19 निजी तौर पर आयोजित कंपनियां शामिल हैं। 14 भारत में पंजीकृत और 5 बाहर।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
मालदीव के विदेश मामलों के मंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। मालदीव ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के बारे में भारत द्वारा लिए गए निर्णय को एक आंतरिक मामले के रूप में बताया।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
विपक्षी दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को श्रीनगर का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधमंडल में राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई के महासचिव डी राजा और आरजेडी के मनोज झा शामिल होंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
मध्य प्रदेश के सतना में कथित टेरर फंडिंग केस के सिलसिले में भोपाल कोर्ट ने तीन लोगों को 26 अगस्त तक एटीएस की रिमांड में भेजा।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को एक बीजेपी विधायक को सदन से बाहर निकालने व एक अन्य विधायक को निलंबित करने के बाद आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा को भी मार्शलों के जरिए सदन से बाहर निकलवा दिया।
चांदनी चौक से विधायक लांबा सदन से निकाले जाने के समय दिल्ली सरकार की आलोचना कर रही थीं। लांबा ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को निजी केमिस्ट से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उनका इलाज दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
भारत की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला को निलंबित करने की खबर पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अतीत में कुछ मुद्दे थे। पदभार संभालने के बाद, मैंने उन मुद्दों पर संज्ञान लिया है और एक पाठ्यक्रम सुधार शुरू किया गया है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कठुआ जिला मजिस्ट्रेट राघव लंगर ने सोशल मीडिया समूहों के प्रशासकों को आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वे तत्काल संबंधित एसएचओ के साथ अपने समूह को पंजीकृत कराएं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल लाया गया है। आचार्य बालकृष्ण को आपातकालीन चिकित्सा विभाग के रेड एरिया में ले जाया गया है।
खबरों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर आचार्य बालकृष्ण पतंजलि योगपीठ स्थित अपने कार्यालय में दैनिक कामकाज कर रहे थे जिसके बाद अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने देश के लिए शहादत देने वाले पुलिस जवानों के 32 बच्चों के लिए 2.67 लाख रुपये के स्कॉलरशिप को मंजूरी दी है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च 2020 तक खरीदे गए बीएस 4 वाहन उनके रजिस्ट्रेशन तक मान्य रहेंगे। बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस को 2020 तक टाला गया। ऑटो कंपनियों को सभी वाहनों पर मार्च 2020 तक अतिरिक्त 15 फीसदी डेप्रिसिएशन की मंजूरी होगी।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकारी विभाग जो पुराने वाहन नहीं बदल पा रहे हैं उनको नए वाहन खरीदने की मंजूरी दी जाएगी। स्क्रेपेज पॉलिसी पर बातचीत चल रही है ये जल्द जारी होगी। इसके जरिए पुराने वाहनों को खत्म कर उससे मिली रकम से नए वाहन खरीदने का कूपन दिया जाएगा।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हाउसिंग प्रोजेक्ट और क्रेडिट फाइनेंसिंग के लिए संस्था बनाई जाएगी। 1 से 2 दिन में नाम जारी कर दिया जाएगा। बॉन्ड के लिए रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि एमएसएमई एक्ट में बदलाव होगा और इसके जरिए एमएसएमई की परिभाषा में बदलाव किया जाएगा। एमएसएमई की सिर्फ एक ही परिभाषा होगी।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने एनबीएफसी को केवाईसी के लिए आधार के उपयोग की मंजूरी दी गई। बैंक एनबीएफसी की सहायता करेंगे। एमएसएमई के सभी पेंडिंग जीएसटी रिफंड 1 महीने के भीतर सुलझा लिए जाएंगे। नए मामले में 60 दिन के भीतर जीएसटी का रिफंड कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम अभियोजन की तुलना में दंड के पक्ष में ज्यादा हैं जहां संभव हो, हमने कंपनी अधिनियम के तहत 14,000 अभियोग वापस ले लिए हैं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को 20 हजार करोड़ का सपोर्ट दिया जाएगा ताकि लोन दिया जा सके। एनबीएफसी को जारी प्री पेमेंट के नोटिस को बैंक मॉनिटर करेंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा वन टाइम लोन सेटलमेंट के लिए चेक बॉक्स अप्रोच का उपयोग किया जाएगा। होम लोन, एसएमई लोन की अप्लीकेशन की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैंक अपने लोन को रेपो रेट से लिंक करेंगे जिससे रेपो रेट घटते ही ब्याज की दर घट जाएगी। बैंक होम और ऑटो लोन सस्ता करेंगे। लोन बंद होने के बाद 15 दिन के भीतर ग्राहकों को लोन खत्म होने का डॉक्यूमेंट दे दिया जाएगा।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैंकों की ब्याज दरें रेपो रेट से जुड़ेंगी। इससे घरों के ब्याज दरों को लाभ देंगे होंगे।अगर ब्याज दर में कटौती करते हैं तो सभी ग्राहकों को उसका फायदा दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कर्ज चुकाए जाने के बाद लोगों को 15 दिनों के अंदर कागजात देनें होंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकारी बैंकों को 5 लाख करोड़ की पूंजी दी जाएगी। ब्याज दरों में होनी कटौती ब्याजदरों को तुरंत देनी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एफपीआई से सरचार्ज हटा दिया है। अब उन पर बजट से पहले की तरह जो टैक्स लग रहा था वैसे ही लगेगा।
उन्होंने कहा कि सभी पुराने नोटिस 1 अक्टूबर तक क्लियर किए जाएंगे। अगर कोई नोटिस क्लियर नहीं हुआ तो उसे नए सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। इसमें समन और आईटी के ऑर्डर भी शामिल होंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीएसआर को क्रिमिनल अपराध नहीं माना जाएगा। सीएसआर को सिविल मैटर की तरह लिया जाएगा। टैक्स नोटिस सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से जाएंगे। 1 अक्टूबर से सभी नोटिस एक सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर से भेजे जाएंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार के उठाए बड़े कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 सेक्शन प्रोसीक्यूशन से मॉनिटरी पेनल्टी में बदले। विलय को सरकार जल्दी मंजूरी दे रही है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक स्तर पर ग्रोथ 3.2 फीसदी है। जिसे और घटाया जा सकता है। वित्त मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य सेक्रेटरी भी हैं
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न के फॉर्म को सरल बनाया गया है। अब टैक्स रिटर्न पहले से भरे हुए मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लीडर्स के साथ बैठक की है। उन्होंने आगे कहा कि हम टैक्स सुधार लाए, श्रम सुधार लाए। जीएसटी को और भी आसान बनाएंगे।
उन्होंने आगे कहा सरकार ने सभी सेक्टर के लोगों से बात की है। हम रिफॉर्म के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी आर्थिक स्थिति दूसरे देशों से बेहतर है। टैक्स को लेकर सरकार संवेदनशील है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा हुआ है। दुनिया में भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर है। चीन, अमेरिका, जर्मनी, यूके, फ्रांस, कनाडा, इटली, जापान जैसे देशों के मुकाबले GDP ग्रोथ रेट ज्यादा है। भारत में कारोबार करना आसान है और बाकी देशों के तुलना में कारोबार करना आसान है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संपत्ति बनाने वाले का सम्मान करते हैं। भारत की अर्थव्यव्स्था मजूबत स्थिती में है। उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा हुआ है। भारत में कारोबार करना आसान है और बाकी देशों के तुलना में कारोबार करना आसान है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
नीति आयोग के वाइस-चेयरमैन राजीव कुमार ने अब सभाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया से अनुरोध करूंगा कि वह मेरे बयान का गलत इस्तेमाल करना बंद करें। सरकार हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए साहसिक कदम उठा रही है और ऐसा करना जारी रखेगी। घबराने या घबराने की जरूरत नहीं है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2019 के लिए भारत के आर्थिक विकास दर अनुमान को घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया है। इससे पहले, एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.8 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान जताया था।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी घुसने की खबर के बाद केरल के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा के मुताबिक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और पूजा स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु से लगे जिलों में सघन जांच की जा रही है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी सरकार नाकाम दिख रही है। प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार से पूछा है कि सरकार अब देश को साफ-साफ बताए कि अर्थव्यवस्था की ऐसी दुर्दशा क्यों हो रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी सरकार को अब देश को साफ-साफ बताना चाहिए कि अर्थव्यवस्था की दुर्दशा ऐसी क्यों हो रही है?” कांग्रेस महासचिव ने कहा, “व्यापार टूट रहा है, उद्योग डगमगा रहे हैं, रुपया कमजोर होता जा रहा है, नौकरियां खत्म हो रही हैं। इससे हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा?”
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि वे ब्योरा पेश करने में देरी क्यों कर रहे हैं। कोर्ट ने पूछा है क्योंकि अनंत सिंह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि उन्होंने विधायक की तस्वीर बिहार पुलिस को भेज दी है और वहां से विवरण मांगा है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
कांग्रेस ने मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे नाकाम बताते हुए कहा कि सरकार को गलत तथ्य और सच्चाई छुपाने के बजाए आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काम करना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि लेकिन मोदी सरकार आंख बंद किए हुए है और इसे सुधारने के लिए कुछ भी नहीं कर रही।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
कमजोर होते रुपए पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी सरकार में रुपया एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गई है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेट एयरवेज केस में दिल्ली और मुंबई में छापेमारी कर रही है। जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के आवासीय परिसरों के साथ ही एक दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी ली जा रही है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के खुद के आर्थिक सलाहकारों ने आखिरकार स्वीकार किया कि हमने लंबे समय तक क्या सावधानी बरती है। भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर है। अब हमारे सुझावों को मानें और जो जरूरतमंद हैं उनके हाथ में पैसा दिया जाए, लालची लोगों को नहीं ताकी देश की आर्थिक हालत सुधर सके।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस की फुटबॉल टीम को चाहने वालों की संख्या यहां से ज्यादा भारत में हैं। फ्रांस ने जब फुटबॉल का वर्ल्डकप जीता तो भारत में भी जश्न मना था।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी नमन करता हूं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने एपीजे (एशिया पैसेफिक ग्रुप) द्वारा ब्लैकलिस्ट में डालने की खबर को अफवाह बताया है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में वो पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे। बीते 16 अगस्त को मामला दर्ज होने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह अरेस्ट करने में नाकाम रही।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश पारित करने के बाद एसजी तुषार मेहता अदालत को कुछ दस्तावेज देना चाह रहे थे जिस पर कपिल सिब्बल और सिंघवी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हाईकोर्ट में पहले ऐसा ही हुआ था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोमवार की सारी बातों का ख्याल रखा जाएगा।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक स्कूल में मिड जे मिल में नमक रोटी दिए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “मिर्जापुर के एक स्कूल में बच्चों को मिड-डे-मील में नमक रोटी दी जा रही है। ये उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार की व्यवस्था का असल हाल है। जहां सरकारी सुविधाओं की दिन-ब-दिन दुर्गति की जा रही है। बच्चों के साथ हुआ ये व्यवहार बेहद निंदनीय है।”
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
ईडी और सीबीआई दोनों मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट में 26 अगस्त को सुनवाई होगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 26 अगस्त तक ईडी पी चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं कर सकती।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
सुप्रम कोर्ट में पी चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला सॉलिसिटर जनरल द्वारा दिए गए नोट के एकदम मिलता-जुलता है। सबकुछ उसी से कॉपी किया गया है, इसी के आधार पर चिदंबरम को बेल नहीं मिली।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा कि ऑयल कंपनियों ने एयर इंडिया की फ्यूल की आपूर्ति 6 एयरपोर्ट पर रोक दी है। पटना, रांची, मोहाली, पुणे, विजाग और कोच्चि एयरपोर्ट पर कंपनियों ने एयर इंडिया की फ्यूल आपूर्ति ठप कर दी है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
चिदंबरम मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने कहा कि जब बहस खत्म हो गई थी तो सॉलिसिटर जनरल ने हाई कोर्ट में जस्टिस गौड़ को एक नोट दिया था। हमें उसपर जवाब देने का मौका नहीं मिला। कपिल सिब्बल के इस बयान का सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने खंडन किया। बोले- गलत बयान मत दीजिए, बहस खत्म होने के बाद हमने नहीं दिया था। कपिल सिब्बल ने कहा कि मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने के बाद भी पी चिदंबरम मामले की सुनवाई नहीं हुई।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक फिर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका यह दौरा 26 अगस्त को शुरू होगा। राहुल गांधी 3 दिन तक वायनाड में रहेंगे।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां वह कश्मीर मुद्दे पर विश्व निकाय को संबोधित करेंगे। मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि खान 23 सितंबर को अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि उनका जनरल डिबेट स्पीच 27 सितंबर को होने वाला है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी जा रही है। इस घटना में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पाकिस्तान को एफएटीएफ एशिया-पैसिफिक ग्रुप ब्लैक लिस्ट कर सकता है। बतया जा रहा है कि पाकिस्तान एशिया-पैसिफिक ग्रुप (एपीजी) के मानकों को पूरा करने में विफल रहा है, जिसके बाद उस पर यह कार्रवाई होगी। एपीजी की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अपने कानूनी और वित्तीय प्रणालियों के लिए 40 मानकों में से 32 को पूरा करने में विफल रहा है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक मंदिर की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 घायल हैं। लोग जन्माष्टमी मनाने के लिए मंदिर में इकट्ठा हो रहे थे तभी यह घटना घटी। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
तीन तलाक कानून के खिलाफ दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक कानून की समीक्षा करने को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई धार्मिक प्रथा को गलत या अपराध करार दिया हो ऐसे में क्या इसे अपराध की सूची में नहीं रखेंगे। तीन तलाक कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में आज पी. चिदंबरम की जमानत को लेकर सुनवाई होनी है। पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी, उनके बेटे कार्ति इस वक्त कोर्ट में ही हैं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों के घुसने की खबर है। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि श्रीलंका के रास्ते सभी आतंकी घुसे हैं। इन आतंकियों में एक पाकिस्तानी नागरिक और 5 श्रीलंकाई तमिल हैं। इस अलर्ट के बाद चेन्नई समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी निवेशकों में निराशाजनक रुझान के कारण गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 370 अंक लुढ़का जबकि एनएसई के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। सरकार की ओर से संकट के दौर गुजर रहे औद्योगिक क्षेत्र को कोई राहत पैकेज मिलने की संभावना नहीं दिखने के कारण बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा जिससे देसी करेंसी रुपया भी लुढ़क कर 72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कपिल सिब्बल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों की घटनाओं से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था और स्वतंत्रता दोनों को बचाने की जरूरत है। अर्थव्यवस्था आईसीयू में है और सरकार ने स्वतंत्रता का बचाव करने वाले सभी लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
पद्मविभूषण एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के नीचे खड़े होकर 'मेरा भारत महान' और 'जय हो' कहना असान है लेकिन इस रास्ते पर चलकर सच्ची देशभक्ति निभाना थोड़ा कठिन।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
श्रीनगर में फिर कर्फ्यू लगा दिया गया है। अलगावादियों ने शहर में पोस्टर लगाए थे जिसमें लोगों से यह कहा गया था कि जुमे की नमाज के बाद सभी स्थानीय संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह कार्यालय के तरफ मार्च करें।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
दक्षिणी पोलैंड के टैट्रा पहाड़ी इलाके में आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की गुरुवार को मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। बचाव दल को सहयोग देने के लिए पोलिश प्रधानमंत्री माटेयूस्ज मोराविएकी ने वहां का दौरा किया।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, “पिछले 70 सालों में किसी ने ऐसी परिस्थिति नहीं देखी जहां सारा वित्तीय क्षेत्र उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है और निजी क्षेत्र में कोई भी दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहा है। कोई भी किसी को कर्ज देने को तैयार नहीं है, सब नकद दाबकर बैठे हैं।”
उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस जड़ता वाली स्थिति को तोड़ने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। राजीव कुमार ने कहा कि निजी क्षेत्र की आशंकाओं को दूर करने के लिए सरकार को हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “नोटबंदी, जीएसटी और आईबीसी (दीवालिया कानून) के बाद हर चीज बदल गई है। पहले 35 फीसदी नकदी उपलब्ध होती थी, वो अब काफी कम हो गया है। इन सभी कारणों से स्थिति काफी जटिल हो गई है।”
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
मानवाधिकार कार्यकर्ता नावीद वाल्टर ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में राष्ट्रिय सुरक्षा के नाम पर लोगों के साथ धर्म के आधार पर पक्षपात हो रहा है।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सीमा के उस पार से आतंकियों के घुसपैठ को रोकने के लिए कहा है। अधिकारी के मुताबकि ट्रंप ने पाकिस्तान को साफ-साफ कहा है कि वो अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत पर आतंकी हमलों के लिए नहीं होने दे और ऐसे समूहों को रोके जो पहले ऐसा कर चुके हैं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक जी7 सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्डल ट्रंप भारत की प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से कश्मीर पर चर्चा कर सकते हैं।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 68.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 203 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। जेडजा 3 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट बहुत जल्दी खो दिए, जिसके बाद लोकेश राहुल (44) और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की उपयोगी साझेदारी हुई। वहीं 5वें विकेट के लिए रहाणे और हनुमा विहारी ने 82 रनों की साझेदारी कर संघर्ष कर रही टीम को संकट से उबारा। रहाणे 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विहारी ने 32 रन बनाए।
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Aug 2019, 6:54 AM IST