अफगानिस्तान के एनएसए ने पाकिस्तान पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि तालिबान कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान और उसकी आईएसआई की परछाई है। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान अपने नागरिकों को रोटी नहीं दे सकता, वह अफगानिस्तान पर क्या राज करेगा, हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इनमें अजित पवार का नाम भी शामिल है। उन्हें बारामती से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा छगन भुजबल और रोहित पवार के नाम भी 77 उम्मीदवारों की सूची में हैं।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
सीएनजी वाहन का इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में सीएनजी अब 1.90 रुपये सस्ती मिलेगी। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.15 रुपये सस्ती मिलेगी। जबकि रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में पुरानी कीमत पर ही सीएनजी मिलेगी।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है प्रधानमंत्री जी। पिकनिक से फुरसत मिले तो कभी बापू के गांवों में झांकना, आज भी एक तिहाई आबादी आपके इस जुमले के पूरा होने का इंतज़ार कर रही है। बाकी आंखें मूंद लेने से समस्या मिट नहीं जाती।”
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
महाराष्ट्र में शादी से जुड़ी वेबसाइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी बनकर महिलाओं को ठगने वाले शख्स को पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
हैदराबाद के निजाम के धन को लेकर चल रही दशकों पुरानी कानूनी लड़ाई में ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है। ब्रिटेन की कोर्ट ने 70 साल पुराने इस मामले में पाकिस्तान झटका देते हुए कहा है कि इस रकम पर भारत और निजाम के उत्तराधिकारियों का हक है। बता दें कि साल 1947 में विभाजन के दौरान हैदराबाद के निजाम ने लंदन की एक बैंक में बड़ी रकम जमा कराई थी। इसी रकम को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकदमा चल रहा था।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीरी लोगों को इस भरोसा के साथ रहना चाहिए ये उनका मुल्क है। गांधी जी का मुल्क है। महात्मा गांधी ने उनकी तारीफ करके गए हैं और हिंदुस्तान के लोगों को इनकी इज्जत करनी पड़ेगी और अपने साथ लगाकर रखना पड़ेगा।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
बापू की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा मुझे लग रहा है कि इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है, जिस तरह से बापू के आह्वान पर देशवासी सत्याग्रह के लिए आगे आए थे, उसी तरह स्वच्छाग्रह के लिए करोड़ों भारतवासी आगे आए हैं। बापू ने स्वच्छाग्रह और सत्याग्रह को नया रूप दिया था। यह हम सबके लिए खुशी का मौका है। सरकार ने 'जल जीवन मिशन' पर साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। देशवासियों की सक्रिय भगीदारी के बिना यह सुनिश्चित करना संभव नहीं है।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
पीएम मोदी गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचे हुए हैं। गांधी के जन्म 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने 150 रुपये के चांदी के सिक्के जारी किए।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
महात्मा गांधी और लियो टॉल्स्टॉय की दोस्ती को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी आज मास्को में के ड्यूमा में आयोजित की गई। रूस में भारत के राजदूत, डी बाला वेंकटेश वर्मा भी अन्य रूसी नेताओं के साथ मौजूद थे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
पीएम मोदी गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं। आश्रम में उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी से जुड़ी चीजों को भी देखा। उन्होंने आश्रम में मौजूद बच्चों से मुलाकात भी की।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आईएनएलडी ने 64 उम्मीदनारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
सीआईएसएफ ने 1 अक्टूबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फर्जी दस्तावेजों के साथ 2 यात्रियों को पकड़ा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए यात्रियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में सूखा, अचानक भारी वर्षा और वर्तमान स्थिति है। इस साल जुलाई में 12-13 जिलों में बाढ़ आई। बाद में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया। अब अचानक हुई भारी बारिश से पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है।”
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ से लोग बेहाल हैं। हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का घेराव किया है। जैसे ही राम विलास पासवान हाजीपुर पहुंचे स्थानी लोगों ने उन्हें घेर लिया। पासवान से लोग यह कह रहे थे कि आप इस क्षेत्र के सांसद हैं, कब तक दिलासा दिलाते रहेंगे। लोग इस बात पर अड़े हुए थे कि जब तक इलाके का पानी नहीं निकलेगा तब तक वे उन्हें जाने नहीं देंगे। किसी तरह से पीछा छुड़ाकर रामविलास पासवान वहां से भागने में कामयाब हो पाए।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 21 अक्टूबर को प्रदेश में मतदान होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 6.541 किलोग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
भारतीय वायुसेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने मैसूरू के लिए उड़ान भरी मगर इसकी तकनीकी खामी के कारण कर्नाटक के श्रीरंगापटना में आपात लैंडिंग करवाई गई। यह लैंडिंग बुधवार को दोपहर के साढ़े 12 बजे हुई। हेलिकॉप्टर को मैसूरू दसारा पहुंचना था।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को पकड़ा है। पकड़ा गया आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का है। इससे पहले हाल ही में पंजाब के तरनतारन से दर्जनभर खालिस्तानी आतंकवादी पकड़े गए थे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पटना के राजेंद्र नगर इलाके में भोजन के पैकेट और पानी की बोतल बांटे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से रियाद में मुलाकात की। करीब दो घंटे चली उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पर बात हुई।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
अफगानिस्तान के कापिसा प्रांत में एक कार में क्रूड बम विस्फोट होने से महिलाओं और बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता अब्दुल शेक सुराश ने बताया, तालिबान ने मंगलवार शाम को विस्फोट किया, जिसमें छह नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई।
आईएनएनएस के इनपुट के साथ
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी इस मौके पर ट्वीट किया और लिखा कि महात्मा गांधी ने एक ऐसे अहिंसक आंदोलन की शुरुआत की, जिसने इतिहास बदल दिया। संयुक्त राष्ट्र में हम महात्मा गांधी के आदर्शों को ही आगे बढ़ा रहे हैं।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से ट्वीट किया गया कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थिति का सामना अहिंसा से करने की प्रेरणा दे सकते हैं।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
‘गांधी संकल्प यात्रा ’के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन ने अंग्रेजों को उनके घुटनों पर ला दिया। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
भारतीय अंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेशनल रिमोट सेंसिग सेंटर (एनआरएससी) में काम करने वाले वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार अपने एसआर नगर स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए हैं। पुलिस इसे हत्या मान रही है। इस हत्या के बारे में तब पता चला जब उनके परिवार के सदस्य चेन्नई से लौटे और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार शाम को फ्लैट का दरवाजा खोला।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ में आज गांधी संदेश यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश चौहान ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दिन में 12 बजे से शहीद स्मारक से गांधी प्रतिमा (जीपीओ पार्क) तक गांधी संदेश यात्रा का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जो पदयात्रा में शामिल होंगे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके 150वीं जयंती पर मेरी तरफ से श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के माध्यम से हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों के लिए अहिंसा और प्रेम ही उत्पीड़न, कट्टरता और घृणा को हराने का एकमात्र तरीका है।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम सुबह यहां पहुंचे और बापू को श्रद्धासुमन अर्पित की। उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री ने अपने पिता को विजय घाट जाकर श्रद्धांजलि दी।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई बड़े नेता राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Oct 2019, 8:25 AM IST