
पीएम के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के हटने के बाद पीएमओ में नई नियुक्तियों की झड़ी लग गई है।आज ही कैबिनेट सचिव पद से रिटायर हुए पी के सिन्हा को ओएसडी बनाए जाने के अलावा पांच और नए अफसर पीएमओ में नियुक्त किए गए हैं।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
मध्य प्रदेश के रतलाम में नदी पर बने पुल को पार करते वक्त एक बस फंस गई। इस दौरान बस में सवार लोगों की जान आफत में आ गई। स्थानीय लोगों की मदद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कहा है कि उसने राज्य में 6 महीने में 20 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले लॉ की छात्रा से सुप्रीम कोर्ट के जजों के एक पैनल ने चेंबर में मुलाकात की है। कोर्ट ने कहा कि हमने लड़की से बात की है। उसने कहा है कि वह तब तक यूपी वापस नहीं जाना चाहती, जब तक वह अपने माता-पिता से यहां नहीं मिलती। माता-पिता मिलने के बाद वह आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लेगी। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस लड़की की सुरक्षा का इंतजाम करे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल लड़की को उसके माता-पिता के साथ मिलने में तालमेल बिठाएगा। वह अन्य लोगों से तब तक नहीं मिलेगी, जब तक वह उनसे नहीं मिल लेती। लड़की को उसके माता-पिता से बातचीत करने के लिए लैंडलाइन का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कम्मपल्ली गांव में स्कूल के बस के पलटने से 10 छात्रों को चोटें आईं हैं। घायलों छात्रो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर है। शुक्रवार को उन्होंने श्रीनगर का दौरा किया।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
एनआईए की विशेष कोर्ट ने 2014 के खगड़ागढ़ विस्फोट मामले में 19 दोषियों को 6 से 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
देश भर के 150 जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की है और जांच पड़ताल कर रही है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
नृपेंद्र मिश्रा अब पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रटरी नहीं रहेंगे। उनकी इच्छा पर पीएम मोदी ने उन्हें पदमुक्त करने का आग्रह स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही कैबिनेट सेक्रटरी से रिटायर होने वाले पीके सिन्हा को पीएमओ में ओएसडी पद पर नियुक्त किया गया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच साल पहले अच्छे दिनों का वादा किया था। इस साल पहली तिमाही के आंकड़े आएं हैं उनके मुताबिक विकास दर 7 साल के निचले स्तर पर 5 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले सालइसी तिमाही में यह 8 फीसदी थी।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
बिहार सरकार ने शराबबंदी के बाद अब प्रदेश में पान मसाला पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो आज से ही लागू होगा। फिलहाल यह प्रतिबंध 12 महीने के लिए लगाया गया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
पंजाब नेशनल बैंक में दो बैंकों के विलय का केंद्र सरकार ने ऐलान किया है। वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूनाइटेड बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पीएनबी में विलय किया जाएगा।
वहीं, केनरा और सिंडिकेट बैंक का भी आपस में विलय होगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का भी आपस में विलय करने का फैसला लिया गया है। इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का भी आपस में विलय करने का ऐलान किया गया है। सरकार के इस फैसले के साथ ही देश में सरकारी बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12 हो गई है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पी चिदंबरम को सीबीआी ने पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चिदंबरम को 2 सितंबर तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई ने चिदंरम की 5 दिन की सीबीआई रिमांड मांगी थी।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
सीबीआई द्वारा चिदंबरम की 5 दिन की और रिमांड मांगने पर जज ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताई है। जज ने सीबीआई से कहा कि पहले दिन ही 15 दिन की रिमांड क्यों नही मांगी? कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि आप रोज कितना पूछताछ करते हैं? इस पर सीबीआई ने कहा कि हम रोजाना 8 से 10 घंटे पूछताछ करते हैं। इस पर जज ने कहा कि आप 10 घंटे पूछताछ करते हैं और मुझे सिर्फ इतना कम पेपर दे रहे हैं?
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
शीना बोरा हत्या कांड में आरोपी पीटर मुखर्जी को मुंबई की अदालत में सुनवाई के बाद आर्थर रोड जेल वापस लाया गया।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पी चिदंबरम को सीबीआी ने पेश कर दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से 5 दिन की और रिमांड मांगी है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
कांग्रेस ने आर्थिक मुद्दे पर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘घोर मंदी‘ छिपाने के लिए आरबीआई से जबरन पैसे लेकर देश को आर्थिक आपातकाल की ओर धकेलने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कोम में है।कांग्रेस ने देश में आर्थिक आपातकाल घोषित किए जाने की मांग की है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के केरल के गुरुवायुर मंदिर यात्रा को लकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिय मोदी जी, गुरुवायुर में आपकी यात्रा के बाद - केरल में एक बड़ी बाढ़ आई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और भारी विनाश हुआ।” राहुल गांधी ने कहा कि अगर समय पर दौरा किया गया होता तो आपकी तारीफ होती। उन्होंने आगे लिखा, “केरल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। लेकिन अभी भी राहत पैकेज का इंतजार कर रहा है, जैसे दूसरे बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिया गया है।” राहुल गांधी ने कहा कि दूसरे राज्यों को राहत पैकेज दिया गया लेकिन केरल को नहीं, ये सही नहीं है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि वो लड़की को जितनी जल्दी हो सके अदालत में पेश करे। कोर्ट ने कहा कि वो पहले लड़की से बात करेंगे और फिर इस मामले में सुनवाई होगी।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
गोपालगंज के सीओ के मुताबकि ठेकेदार इंजीनियर से अपना बकाया पैसा मांगने गया था। जहां इंजीनियर ने ठेकेदार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में ठेकेदार घायल हो गया और उसे सिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
बीजेपी नेता चिन्मयानंद ने भी छात्रा पर एफआईआर दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अनुसार, लड़की 5 करोड़ रुपया मांग रही थी और मीडिया ट्रायल के लिए जाने की धमकी दे रही थी। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को लापता कानून के छात्र के सही स्थान के बारे में पांच मिनट में ब्योरा देने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने योगी सरकार से पूछा है कि वो छात्रा को कब कोर्ट में पेश कर सकते हैं। बता दें कि छात्रा ने बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
पाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उसमान बजदार ने जांच के आदेश दिए हैं।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
जम्मू-कश्मीर के मसले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में की जा रही गैरकानूनी कार्रवाई की वजह से गैरजरूरी अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने पूरी दुनिया में भारत की लोकतांत्रिक विश्वनीयता को बदनाम किया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
सीबीआई ने देवरिया शेल्टर होम केस की जांच अपने हाथ में ले ली है। मां विद्यावंश महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा की कंचन लता त्रिपाठी और गिरिजा त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गैरकानूनी ढंग से चलाए जा रहे इस शेल्टर होम को पिछले साल अगस्त में सील कर दिया गया था। साथ ही 24 लड़कियों को बचाया गया था।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फ़्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़े फ़्रॉड होने दे रहा है?”
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
उत्तर प्रदेश के बांदा के एक सरकारी स्कूल में एक्सपायरी दवाइयां मिली है। ये दवाइयां बच्चों को दिया जाना था। बांदा के सीएमओ का कहना है कि स्कूल को एक्सपायरी दवाइयां नहीं भेजी गई थी और न ही बच्चों को एक्सपायरी दवाइयां दी गई है। सीएमओ का कहना है कि ये जांच का विषय है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
श्री गुरु रविदास मंदिर पुनर्निर्माण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिला।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर के एस.एस. लॉ कॉलेज की लापता छात्रा मिल गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक छात्रा राजस्थान में मिली है। बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा के गायब होने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि शाहजहांपुर की एलएलएम की छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर उसका और कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती रायुडू ने वापसी का ऐलान कर दिया है। रायडू ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) को एक ई-मेल कर के बताया कि "वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने लिखा, “ मैं (अंबाती रायडू) आपके नोटिस में लाना चाहता हूं कि मैं संन्यास से वापसी कर के सभी फॉर्मेट में हैदराबाद के लिए खेलना चाहता हूं।”
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने जालौन जिले की एक गैंगरेप पीड़िता की मौत के मामले का संज्ञान लिया है और मुंबई पुलिस से जांच और त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। आयोग ने पुलिस से मामले की अब तक की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष पर लेक टाउन में शुक्रवार सुबह कथित रूप से उस वक्त हमला हुआ जब वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा के लिए जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ ने उनको घेर लिया और हमला किया। दिलीप घोष ने घटना के लिए टीएमसी समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मौजूद दो बीजेपी कार्यकर्ता इस भी हमले में घायल हुए हैं।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
दिल्ली पुलिस ने आज सुबह 600 ग्राम हेरोइन के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
दिल्ली के बादली इलाके में एक 3 मंजिला इमारत गिर गई है। इस घटना में एक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
बिहार सरकार ने राज्य सचिव में कर्मचारियों के जींस और टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश सचिवालय में हर स्तर के कर्मचारी पर लागू होगा। जिसके तहत जींस और टीशर्ट पहनकर कार्यालय आने पर रोक लग लगा दी है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर से कथित तौर पर भगाकर लाई गईं दो सगी बहनों को कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से बरामद किया है। इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को 8 बड़े बकायेदारों के जल-सीवर कनेक्शन काटे। जल राजस्व के 46 लाख रुपये के बकाये की वजह से सेक्टर-32 के लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल का कनेक्शन काटा गया। बृहस्पतिवार को सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल का जल-सीवर कनेक्शन काटा गया। जीआईपी मॉल पर प्राधिकरण का जल राजस्व का 14.35 करोड़ रुपये का बकाया है।
इसके अलावा प्राधिकरण ने सेक्टर-30 स्थित एनएमसी हॉस्पिटल का भी जल-सीवर कनेक्शन काट दिया। अस्पताल पर प्राधिकरण का 46 लाख रुपये जल राजस्व का बकाया है।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पहली बार सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कश्मीर पहुंच रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल के बाद सेना प्रमुख पहले ऐसे मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं, जो जमीनी स्तर पर सुरक्षा का जायजा लेंगे। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां की स्थिति और माहौल का जायजा लेंगे।
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Aug 2019, 8:21 AM IST