
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज जेल से रिहा हो गया है। योगेश राज को 10 दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गौकशी के बाद हिंसा हुई थी। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या हो गई थी। इस हिंसा के मुख्य आरोपियों में योगेश राज का नाम शामिल है।
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा के बड़े दामाद की दादागिरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस वालों से झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम के दामाद एक पुलिस अधिकारी पर इसलिए भड़क गए कि उसने उन्हें गाड़ी की स्पीड कम करने को कहा था।
भारी बारिश से जलथल हो गई बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर आंख अस्पताल में भी पानी भर गया है। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए वहां के डॉक्टर बाहर खुले में ही कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनके असपताल में पानी भर गया है, इसलिए उन्होंने बाहर खुले में कैंप लगाया है, जहां वह सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मरीजों की जांच करते हैं।
जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। एक विशेष अदालत में नए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकी फंडिंग मामले में इन सभी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ यह आरोपपत्र दाखिल किया गया।
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई तबाही के मसले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें नुकसान का ब्यौरा दिया और नौ हजार करोड़ रुपये की मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने एक केंद्रीय अध्ययन दल प्रदेश में नुकसान का जायजा लेने के लिए फिर से भेजने का अनुरोध किया। राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का ज्ञापन सौंपा। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से प्रदेश में वर्षा के कारण हुई भारी तबाही को गंभीर आपदा की श्रेणी में रखने की मांग की।
केंद्र सरकार ने नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एनडीआरएफ) में बिहार के लिए 400 करोड़ और कर्नाटक के लिए 1200 करोड़ अडवांस में रिलीज किए। एसडीआरएफ के लिए केंद्र के हिस्से के 213 करोड़ रुपये की किश्त भी अडवांस में जारी।
हरियाणा के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल राहुल, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
राजस्थान के बारां जिले के खराई में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कम से कम 40 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को अग्रिम जमानत देने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने स्पेशल लीव पिटिशन दायर की है।
आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र का सीएम बाने के सवाल पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “राजनीति में पहला कदम रखने का मतलब यह नहीं है कि आपको इस राज्य का मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने सिर्फ राजनीति में प्रवेश किया है, यह सिर्फ शुरुआत है।”
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। बीजेपी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना 124 सीटें मिली हैं। और 14 सीटें छोटे सहयोगियों दे गई हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल राहुल, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में इलाज के दौरान एक 10 वर्षीय बीमार महिला दरियाई घोड़े की मौत हो गई।
कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश की विधायक अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है, और 2 अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पर जवाब मांगा है। सत्र का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार किया गया था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर के लॉर्ड्स वंडर स्कूल में गांधी जयंती के मौके पर एक नाटक के दौरान कथित तौर पर गोडसे को आरएसएस का सदस्य दिखाया जाने को लेकर हिंदु सेवा परिषद की ओर से लॉर्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अयोध्या भूमि मामले में बहस 17 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। इससे पहले, अदालत ने 18 अक्टूबर तक दलीलें पूरी करने की तारीख दी थी।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने अलगाववादी यासीन मलिक की न्यायिक हिरासत को 2017 के आतंकी फंडिंग मामले में 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नहीं पता कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को कैसे चलाया जाता है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए रवीश कुमार ने कहा, “उन्होंने उकसावे वाले गैर-जिम्मेदार बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी दिए थे। मुझे लगता है, वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों को चलाना नहीं जानते। सबसे गंभीर बात यह है कि उन्होंने खुले तौर पर भारत के खिलाफ जेहाद का आह्वान किया, जो सामान्य नहीं है।”
टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यासीन मलिक, शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी, मसरत आलम और दूसरे अलगाववादी नेताओं के खिलाफ 2017 के जम्मू-कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।
रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 17 अक्टूबर तक दलीलें रख दी जाएं। शुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस रंजन गोगोई ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सभी वकील अपनी दलीलें 17 अक्टूबर तक दें।
अलगाववादी यासीन मलिक को आज 2017 के आतंकी फंडिंग मामले में दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में पेश किया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने अलगाववादी यासीन मलिक की न्यायिक हिरासत को 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से बड़ी खबर है। पार्टी ने बीजेपी के 90 कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त पाने के बाद इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ से हुए तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। गिरिराज सिंह से पूछा गया कि अगर बिहार के सीएम नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में हैं, तो क्या उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चिचत तौर पर अगर ताली सरदार को तो गल गली भी सरदार को, यही दुनिया की रीत है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट गंवाकर 352 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका का 6ठा विकेट डीन एल्गर के रूप में गिरा। एल्गर को जडेजा ने आउट किया। इसके साथ ही रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैच में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। इस सत्र का सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था। इसके बावजूद कांग्रेस विधायक अदिति सिंह इस सत्र में शामिल हुईं। विशेष सत्र में शामिल होने से रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं औरक वो अदिति सिंह के घर का घेराव करने वाले हैं। कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह पर बीजेपी की कठपुतली बनने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्यकर्ता अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार दिन में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने अपने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
भीमा कोरेगांव मामले में गौतम नवलखा की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को सुनवाई की अगली तारीख पर उनके खिलाफ साक्ष्य पेश करने को कहा है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के कर्मचारी वेतन को लेकर 14 अक्टूबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने वेतन में संशोधन के उचित और शीघ्र निपाटन की मांग को लेकर 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा, “हमने सुरक्षित रेडियो संचार सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। वे अब हमारी बातचीत नहीं सुन पाएंगे।”
तालिबान के वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए, जियो न्यूज ने बताया कि तालिबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समूह के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने किया। खान ने गुरुवार रात को तालिबानी नेताओं के साथ बैठक के दौरान अफगानिस्तान में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बहुत महत्वपूर्ण बताया।
इनपुट आईएएनएस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपने वायनाड दौरे पर हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, "भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी, जिसे (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी और BJP ने नष्ट कर दिया है। उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, क्यों उन्होंने देश में भयावह बेरोजगारी पैदा की? यह मुददे हैं, जिनमें नरेंद्र मोदी को चर्चा करनी चाहिए।" राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछा कि क्या यह देश सिर्फ 15 लोगों के लिए है जिन्हें टैक्स में छूट का फायदा दिया जा रहा है, गरीबों का क्या?
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि, ‘हम (भारत और बांग्लादेश) आश्वस्त हैं कि आने वाले वर्षों में हम अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने वार्षिक वायुसेना दिवस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक प्रमोशनल वीडियो जारी कर बालाकोट हवाई हमलों की कहानी बताई है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आंतकी ठिकानों पर किस तरह से हमला किया। वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन (27 फरवरी) को भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उनके साथ रहे।
मॉब लिंचिंग के खिलाफ पीएम मोदी को खुला खत लिखने वाले 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘इससे यह साफ होता है कि BJP सरकार हमारे देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। मोदी के "न्यू इंडिया" में अगर आप निर्दोष और पीड़ितों के लिए खड़े होते हैं, तो आपको अपराधी बना दिया जाता है।”
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश की। इसमें रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट यानी चौथाई फीसदी तक की कटौती की गई है। वहीं इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ घटकर 5 फीसदी रह गई है और पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी ग्रोथ महज 6.8 फीसदी रही है। रिजर्व बैंक ने पहली तिमाही में 5.8 फीसदी ग्रोथ होने का अनुमान लगाया था, लेकिन यह पूरी तरह से गलत साबित हुआ। आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ के अपने अनुमान को भी कम कर दिया है। इसके साथ ही जीडीपी का अनुमान घटाकर 6.9 से 6.1 फीसदी कर दिया है।
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के लंच के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल में पहले सेशन में दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर में 114 रन बनाए और केवल एक विकेट गंवाया। डीन एल्गर और फाफ डु प्लेसी के बीच नाबाद 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।
विशाखापत्तनम मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नक्सली झारखंड में आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार नक्सलियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
इराक में हिंसक विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जबकि 1,500 से अधिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 'इराकी इंडिपेंडेंट हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स' (आईएचसीएचआर) के एक सदस्य अली अल-बयाती ने गुरुवार रात पत्रकारों को बताया कि बगदाद और कुछ प्रांतों में तीन दिनों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या दो सुरक्षाकर्मियों सहित बढ़कर 26 हो गई है।
इनपुट आईएएनएस
झारखंड की राजधानी रांची में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ रांची से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित दश्म फॉल थाना क्षेत्र के जंगल में हुई।
जम्मू-कश्मीर बंद को लकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि जम्मू-कश्मीर बंद को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस बंद का सबसे ज्यादा असर वहां के मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। प्रियंका ने आगे लिखा कि क्या आपने कभी ऐसी सरकार देखी है जो बात विकास की कर रही हो लेकिन बच्चों को स्कूल से दूर कर दे। बीजेपी सरकार ने कश्मीर की आने वाले पीढ़ी को ये कौन सा संदेश दिया है?
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नामांकन दाखिल करने से पहले 'हवन' किया। हुड्डा हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए गढ़ी सांपला-किलोई से सीट से पर्चा भरेंगे।
कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी एनएच 766 पर यात्रा पर लगाई गई पाबंदी के खिलाफ युवाओं के चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने सुल्तान बाथरी पहुंचे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं केरल और कर्नाटक को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 766 पर यात्रा प्रतिबंध के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं के साथ एकजुटता से खड़े होने के लिए केरल के वायनाड में हूं। पहले मैं अस्पताल में उन लोगों से जाकर मिला जो लंबे समय तक उपवास के कारण बिमार हो गए हैं।’
मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को खुला खत लिखना 50 सेलेब्रिटियों को भारी पड़ गया है। करीब 50 सेलेब्रिटियों ने इन घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखा था। खुला खत लिखने वाले रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम और अपर्णा सेन समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ गुरूवार को बिहार में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कई रैली और रोड शो करेंगे। राहुल गांधी 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच ये रैली और रोड शो करेंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के 502 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर तीन विकेट पर 39 रन बनाए थे। अश्विन को दो और जडेजा को एक विकेट हासिल हुआ था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पूर्व मंत्री और टिकट न मिलने से नाराज एकनाथ खड़से की बेटी को मक्ताईनगर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं बोरीवाली से सुनील राणे को, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह को और कोलाबा से राहुल नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब पुलिस ने बॉर्डर एरिया पर चलाए अभियान के दौरान 2 अंतर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ बताई जा रही है। देर रात तक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी थी। दोनों को पुलिस ने तीन दिन के लिए रिमांड में लिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए शिवसेना से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के दो विधायक बगावत पर उतर आए हैं। टिकट काटे जाने से नाराज ये मौजूदा विधायक मातोश्री के सामने धरने पर बैठ गए हैं और टिकट देने की मांग कर रहे हैं। नाराज विधायक अशोक पाटिल के समर्थकों ने कहा, ‘हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। वो पार्टी के लिए हमेशा मौजूद रहे हैं। हम न्याय की मांग कर रहे हैं और उम्मीद है कि उद्धव जी और आदित्य जी हमारे साथ न्याय करेंगे।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के दो दिनों बाद मणिपुर, नगालैंड और मेघालय में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में प्रदर्शन हुए। गृह मंत्री ने कहा था कि सरकार यह विधेयक संसद में लाएगी। इंफाल घाटी में बड़ी संख्या में सिविल सोसायटी के सदस्यों और विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शन किए। राज्य के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली है।
पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बड़ा हादसा हुआ है। महानंदा नदी में एक नवा पलट गई है। इस नाव में 50 लोग सवार बातए जा रहे हैं। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, घटना मालदा जिले के चंचल पुलिस थाना इलाके की है। जगन्नाथपुर में महानंदा नदी में लोगों से भरी नाव उत्तरी दिनाजपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Oct 2019, 7:08 AM IST