हालात

बड़ी खबर LIVE: मोदी सरकार गोमुत्र से बना रही है कैंसर की दवा, स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किया दावा

मोदी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दावा किया है कि आज कैंसर जैसी कई असाध्य बीमारियों की दवा गोमुत्र के उपयोग से बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का आयुष्मान मंत्रालय भी इस पर काम कर रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कश्मीर में एक ऑपरेशन पर जाते हुए दफादार असलम खान की मौत, सेना ने दी श्रद्धांजलि

बीती रात कश्मीर में एक ऑपरेश पर जाने के दौरान भारतीय सेना के दफादार असलम खान की मौत हो गई। भारतीय सेना ने अपने जवान की मौत पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

मुंबई में एक शख्स ने दोस्त की मासूम बेटी को 7वीं मंजिल से नीचे फेंका, बच्ची की मौत

मोदी सरकार गोमुत्र से बना रही है कैंसर की दवा, स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किया दावा

मोदी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दावा किया है कि आज कैंसर जैसी कई असाध्य बीमारियों की दवा गोमुत्र के उपयोग से बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का आयुष्मान मंत्रालय भी इस पर काम कर रहा है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

पंजाब सीएम ने सीरियल ‘राम-सिया के लव-कुश’ के प्रसारण पर तत्काल रोक का आदेश दिया

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संबंधित जिला आयुक्तों द्वारा तत्काल टीवी सीरियल ‘राम-सिया के लव-कुश’ के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। वाल्मीकि समुदाय द्वारा धारावाहिक के खिलाफ आज आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद सीएम ने यह आदेश जारी किया गया है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

अगले 4 घंटे मुंबईवासियों के लिए भारी, मूसलाधार बारिश की संभावना

लगातार बारिश से बेहाल मुंबई और तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए अगले कुछ घंटे मुश्किलों भरे हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 घंटे इलाके में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए मुबंई पुलिस ने लोगों से एहतेयात बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

दिल्ली के पंजाबी बाग में एक गोदाम में लगी आग में एक शख्स की मौत

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक गोदाम में लगी आग में एक शख्स की मौत हो गई है। गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग का काम जारी है। इस ऑपरेशन में 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी थीं।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

बौखलाया पाकिस्तान, राष्ट्रपति को इस्तेमाल नहीं करने देगा एयरस्पेस, विदेश मंत्रालय ने कहा- फैसला गलत

पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए एयरस्पेस खोलने से इनकार कर ने पर विदेश मंत्रालय के रवीश कुमार ने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार द्वारा वीवीआईपी विशेष उड़ान के लिए ओवरफ्लाइट क्लीयरेंस से इनकार करने के फैसले पर खेद व्यक्त करते हैं।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

इसरो चीफ सिवन बोले- गगनयान समेत इसरो के सारे मिशन तय समय के अनुसार पूरे होंगे

डीडी न्यूज के साथ बताचीत में इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि गगनयान समेत इसरो के सारे मिशन तय समय के अनुसार पूरे होंगे।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

सैमसंग को स्लोडाउन की चिंता नहीं : असीम वारसी

सैमसंग अपने स्मार्टफोन व्यवसाय पर आर्थिक मंदी का असर होते नहीं देख रहा है। कंपनी के एक शीर्ष एग्जीक्यूटिव ने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में ही सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला है। सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट असीम वारसी के अनुसार, ई-कॉमर्स के व्यपारियों के साथ आंतरिक रूप से या बैठकों के दौरान उम्मीदें कम नहीं हुई और कोई बदलाव नहीं हुआ।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एलओसी पर तोड़ा सीजफायर, पुंछ जिले में की फायरिंग

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और इसके साथ ही नियंत्रण रेखा(एलओसी) पर एक सप्ताह से रही शांति अशांति में बदल गई। एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सुबह 7.45 बजे कृष्णा घाटी क्षेत्र में सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी और फिर मोर्टार से गोलाबारी की गई।

उन्होंने कहा, “अंतिम समाचार मिलने तक भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना को माकूल जवाब दे रही थी और दोनों तरफ सीमापार से गोलीबारी जारी थी।”

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

दिल्ली: मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

दिल्ली के मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर एक 26 साल की लड़की ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या की। लड़की पहचान सोनाक्षी गर्ग के रूप में हुई है, एक सुसाइड नोट भी मिला।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

चंद्रयान-2 का 95 फीसदी हिस्सा सलामत, चांद की कक्षा में स्थापित हो चुका है ऑर्बिटर: ISRO

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 का 95 फीसदी हिस्सा सलामत है। उन्होंने आगे कहा कि हर फेज के लिए तय था सफलता का मानक। अभी तक 90 से 95 फीसदी उद्देश्यों को पूरा किया जा चुका है और यह चांद से जुड़े विज्ञान में मदद करेगा। उन्होंने आगे बताया कि चांद की कक्षा में ऑर्बिटर स्थापित हो चुका है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

यूपी में दलित अधिकारी की खुदकुशी मामले में 5 गिरफ्तार

लखीमपुर की पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है। बता दें कि एक ग्राम विकास अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने 5 सितंबर को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने किसान यूनियन अध्यक्ष, रसूलपुर के ग्राम प्रधान और देवरिया के प्रधान के बेटे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

12 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 12 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और महासचिवों/ राज्य प्रभारियों के साथ बैठक करेंगी।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

उत्तराखंड में एनडीआरएफ समेत कई टीमों ने भारी बारिश के बाद फंसे लोगों को बचाया

उत्तराखंड में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और लोकल पुलिस ने गोविंद घाट में भारी बारिश के बाद फंसे लोगों को बचाया गया।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

हमें संसद और इसकी प्रणाली पर विश्वास करना होगा: मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने जयपुर में कहा कि हमें संसद और इसकी प्रणाली पर विश्वास करना होगा। संघीय ढांचे को मानना और सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई और अन्य संस्थानों को संविधान के अनुसार स्वतंत्र रूप से कार्य करना चाहिए।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

दिल्ली: पंजाबी बाग इलाके में तेल गोदाम में आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

दिल्लीः शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर एम्स में भर्ती

शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर को सितंबर को बंदरों के हमले के बाद एम्स में भर्ती कराया गया।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

दिल्लीः पंजाबी बाग इलाके में एक गोदाम में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली: फर्जी कॉलसेंटर का पर्दाफाश, इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट के नाम पर की करोड़ों की ठगी, 12 गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडा फोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने पिछले 2 साल में 250 से भी ज्यादा लोगो को ठगा है। गिरोह ने 250 लोगो से 13 करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी

पाक के आसमान से नहीं गुजरेगा राष्ट्रपति कोविंद का विमान, इजाजत नहीं दे रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को अपने एयरस्पेस से गुजरने देने की इजाजत नहीं दी है। भारत ने पाकिस्तान से राष्ट्रपति कोविंद की आइसलैंड यात्रा के लिए उसका एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उन्होंने भारत का यह अनुरोध ठुकरा दिया है। कोविंद सोमवार से आइलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर जा रहे हैं।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

चंद्रयान 2 मिशन पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने इसरो और भारत सरकार को दी बधाई

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर भारत सरकार और इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसरो और भारत सरकार को मैं चांद पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की लैंड करने की कोशिश के लिए बधाई।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

कश्मीर पर बोले डोभाल- किसी भी नेता पर नहीं लगा देशद्रोह, जल्द ठीक होंगे हालात

एनएसए अजीत डोभाल ने नजरबंद कश्मीरी नेताओं के बारे में कहा कि वे नरजबंद हैं। ऐसा नहीं करने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में समस्याएं हो सकती थीं और अगर सभाएं होतीं तो आतंकवादी हालात का इस्तेमाल करते। जम्मू और कश्मीर के किसी भी स्थानीय नेता पर देशद्रोह या आपराधिक आरोप नहीं लगाए गए हैं। जब तक लोकतंत्र में काम करने के लिए वातावरण नहीं बनता तबतक वे लोग नजरबंद रहेंगे। जल्द ही वहां के हालात बदलेंगे।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

वक्त जश्न मनाने का नहीं अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने का है, सरकार ये सच स्वीकारेगी ?: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ बीजेपी सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो सेक्टर, ट्रांसपोर्ट सेक्टर, माइनिंग सेक्टर को तो ये जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा। हर सेक्टर से एक के बाद एक प्लांट बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं।” उन्होंने कहा कि ये वक्त जश्न मनाने का नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने का है। प्रियंका ने पूछा, “क्या सरकार के पास ये सच स्वीकार करने की साहस है?”

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

अब कश्मीर के केवल 10 थाना-क्षेत्रों में प्रतिबंध: NSA अजित डोभाल

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि 199 थाना क्षेत्रों में से सिर्फ 10 में ही प्रतिबंध है। उनका कहना है कि बाकी हर जगह स्थित ठीक है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी लैंडलाइनें काम कर रही हैं।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

अजित डोभाल ने कहा- अब कश्मीर के केवल 10 थाना-क्षेत्रों में प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर पर बोले NSA डोभाल- 370 हटाने के पक्ष में ज्यादातर कश्मीरी

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ज्यादातर कश्मीरी अनुच्छेद 370 हटाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में विकास और रोजगार की संभावना बढ़ेगी। एनएसए का कहना है कि सिर्फ असामाजिक तत्व इसका विरोध कर रहे हैं।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

पीए मोदी बोले- लक्ष्य से पहले नहीं रुकेंगे, इसरो के वैज्ञानिकों से प्रभावित हूं

मुंबई पीएम मोदी ने मुंबई में मेक इन इंडिया के तहत बने मेट्रो का मुआयना किया

कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करना कुशासन का नतीजा

कांग्रेस ने यूपी में एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने की घटना को लकर योगी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि यह घटना बीजेपी सरकार के कुशासन का नतीजा है। कांग्रेस का कहना है कि योगी सरकार अगर अधिकारी की जीवन सहज नहीं है, तो फिर आम लोगों की क्या स्थिति होगी।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

इसरो टीम के हर सदस्य पर हमें गर्व है, पूरा देश आप पर विश्वास करता है: प्रियंका गांधी

चंद्रयान 2 मिशन को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि इसरो में काम करने वाले हर व्यक्ति पर उन्हें गर्व है। प्रियंका ने कहा कि असफलता यात्रा का एकर हिस्सा है, उसके बिना कोई सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप पर विश्वास करता है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

मुंबई पहुंचे पीएम मोदी का गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत

बैंगलोर से पीएम मोदी मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। मोदी मुंबई में तीन मेट्रो लाइन्स की नींव रखेंगे।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

चंद्रयान 2 मिशन पर कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- ISRO के प्रयासों ने इतिहास रचा है, हमे आप पर गर्व है

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो के चंद्र मिशन चंद्रयान-2 की प्रशंसा की और कहा कि देश इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इसरो ने 115 सफल अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया है, हम इसरो और उनके वैज्ञानिकों के कर्जदार हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरे देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है, इसरो की पूरी टीम ने अद्भुत काम किया। सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक दिन हम चांद पर जरूर पहुंचेंगे

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

चंद्रयान2 पर बात करते हुए भावुक हुए योगी के मंत्री

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री औक सीपीएम के दिग्गज नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ के बाद एक निजी अस्पताल के आईसीयू (इन्टेन्सिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने वुडलैंड्स अस्पताल में भट्टाचार्य के साथ लगभग 15 मिनट बिताए। धनखड़ ने कहा, “उन्होंने मुझसे बात की और मुझे धन्यवाद दिया। डॉक्टर उनकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं।”

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

चंद्रयान 2 पर बोले राजनाथ सिंह- कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

उत्तराखंड: भारी बारिश से पिथौरागढ़ में तीन मकानों को नुकसान, 2 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक बच्ची समेत 4 घायल

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने आम लोगों पर गोलीबारी की है। इस घटना में एक बच्ची समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

जब फूट फूटर कर रोने लगे ISRO प्रमुख तो पीएम मोदी ने गले से लगा कर दिया सांत्वना, देखें वीडियो

चंद्रयान-2 का चांद पर उतरने से ठीक पहले संपर्क टूट गया, जिसके बाद इसरो चीफ का हौसला भी टूट गया। वो रोने लगे तो पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और हौसला बढ़ाया। उन्होंने इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को भी संबोधित किया।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

भूटान के पीएम ने IRSO को दी बधाई, कहा- हमें भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है

चंद्रयान 2 मिशन पर बोले PM मोदी- हौसला कमजोर नहीं पड़ा, मजबूत हुआ

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं। मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है। आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

इसरो की पूरी टीम को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतरिक्ष एजेंसी को शानदार कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।" विक्रम को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में इसरो की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए राहुल ने कहा, "आपका का काम बेकार नहीं जाएगा। इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की बुनियाद रखी है।"

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

उतार चढ़ाव जीवन का हिस्सा, निराश न हों इसरो के वैज्ञानिक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यह यात्रा जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब मिशन बड़ा होता है तो निराशा से पार पाने का हिम्मत होना चाहिए. मेरी तरफ से आप सभी को बहुत बधाई है। आपने देश की मानव जाति की बड़ी सेवा की है।"

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

देश को इसरो पर गर्व: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 मिशन को लेकर इसरो की टीम ने अनुकरणीय प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "देश को इसरो पर गर्व है. हम सभी बेहतर की उम्मीद करते हैं।" भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

चांद को छूने से ठीक पहले कहीं गुम चंद्रयान, पक्ष-विपक्ष सब ने ISRO से कहा- आप पर देश को गर्व

चांद को छूने से चंद कदम दूर चंद्रयान-2 का मून लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। संपर्क टूटने के समय विक्रम चांद से बस 2 किमी की दूरी पर था। इससे 978 करोड़ रुपये की लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन पर संस्पेंस बढ़ गया है। हालांकि इसके बावजूद भारत की इस स्पेस एजेंसी को बधाई पर बधाई मिल रहे हैं। सबने इसकी उपलब्धियों पर गर्व जताया है।

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Sep 2019, 7:06 AM IST