हालात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इस इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने कहा- रहें सावधान!

वन विभाग ने कहा कि रेल कर्मचारियों से बातचीत और फोटो देखने के बाद तेंदुए की मौजूदगी की तस्दीक होती है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें आसपास तेंदुआ दिखाई दे तो उसे ना छेड़ें, तुरंत सूचना दें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि सहिलामऊ और रेहमानखेड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ देखा गया। मलिहाबाद स्टेशन के अधीक्षक मोहम्मद अब्दुल रहमान के अनुसार, सुबह रहमानखेड़ा के पीछे रेलवे गेट पर तैनात कर्मचारी राजेश ने रेलवे ट्रैक पार तेंदुए को देखा था और उसकी फोटो भी खींची। बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी सतीश पांडे ने भी तेंदुए को देखा और उसकी गुर्राहट सुनी। तेंदुए के देखे जाने के बाद लाइन के दूसरी ओर ड्यूटी करने वाले कई प्वाइंट मैन ने रात में ड्यूटी करने से मना कर दिया।

वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में फिलहाल तेंदुए का कोई प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि विभाग ने गांव वालों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वन विभाग के रेंजर एस के शर्मा के मुताबिक, छानबीन के दौरान फिलहाल कहीं भी तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं और न ही तेंदुए के कोई शिकार करने की कोई सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि रेल कर्मचारियों से बातचीत और फोटो देखने के बाद तेंदुए की मौजूदगी की तस्दीक होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि आसपास तेंदुआ दिखाई दे तो उसे ना छेड़ें, तुरंत सूचना दें।

विभाग की ओर से अकेले निकलने और जंगल की तरफ जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं वन विभाग ने कहा कि टीम भेजकर ढोल बजवाने के साथ सर्च अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुए का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CM विजय ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ा हादसा, मधेपुरा के स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा