हालात

दिल्ली में 15 अगस्त पर आतिशी नहीं, मंत्री कैलाश गहलोत फहराएंगे तिरंगा, LG वीके सक्सेना ने नामित किया

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा फहराने के लिए आतिशी को नामित किया था, लेकिन एलजी ने यह कहकर उनकी चिट्ठी वैध मानने से इनकार कर दिया कि नियम के मुताबिक जेल से केवल निजी मामलों में ही चिट्ठी लिखी जा सकती है।

दिल्ली में 15 अगस्त पर आतिशी नहीं, मंत्री कैलाश गहलोत फहराएंगे तिरंगा, LG वीके सक्सेना ने नामित किया
दिल्ली में 15 अगस्त पर आतिशी नहीं, मंत्री कैलाश गहलोत फहराएंगे तिरंगा, LG वीके सक्सेना ने नामित किया फोटोः IANS

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कैबिनेट मंत्री आतिशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की सीएम केजरीवाल की स‍िफा‍र‍िश को अस्वीकार कर दिया है, इसके बजाय गृह मंत्री कैलाश गहलोत को इस जिम्मेदारी के लिए नामित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझाव के बाद एलजी सक्सेना ने गृह मंत्री कैलाश गहलोत को 15 अगस्त को झंडा फहराने के लिए नामित किया है।

पिछले हफ्ते उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी जगह दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। लेकिन एलजी ने केजरीवाल की सिफारिश को खारिज कर दिया और केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को तिरंगा फहराने के लिए नामित किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा फहराने के लिए आतिशी को नामित किया था, लेकिन एलजी ने यह कहकर उनकी चिट्ठी वैध मानने से इनकार कर दिया कि नियम के मुताबिक जेल से केवल निजी मामलों में ही चिट्ठी लिखी जा सकती है। सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को विभाग को निर्देश दिया था कि वह मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार आतिशी द्वारा ध्वज फहराने की व्यवस्था करें।

मंत्री के पत्र का जवाब देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश कानूनी रूप से अमान्य है और उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। जेल में बंद सीएम क‍िसी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत नहीं कर सकते।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत