
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। जौनपुर के पोरई कला गांव में शनिवार रात बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। शाहगंज के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे मजदूर छिपने के लिए भागने लगे। इसी दौरान 13 मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
Published: undefined
तालाब खोद रही 60 वर्षीय दासी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चार मजदूरों किरण, सीता, कन्हैया और कमला को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined