हालात

यूपी के सहारनपुर में लेंटर ढहने हादसा, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत, 4 लोग घायल

जैन ने बताया कि अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना इलाके में लेंटर गिर जाने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के ढिक्का कला निवासी जलील अपने पुराने मकान का लेंटर ऊंचा करवा रहा था और शुक्रवार को निर्माणकार्य में कम से कम 12 मजदूर लगे थे। उन्होंने बताया कि जब लेंटर को ऊपर उठाया जा रहा था तभी अचानक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई और कम से कम छह मजदूर मलबे में दब गये।

जैन ने बताया कि अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान शहजाद (28) और राजेन्द्र (23) के तौर पर की गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान