हालात

कठुआ-उन्नाव रेप केस LIVE: दिल्ली के संसद मार्ग पर प्रदर्शन, देश भर में सड़कों पर उतरे लोग

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। लोग सड़कों पर उतरे हैं और रेप पीड़िताओं के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली: संसद मार्ग पर प्रदर्शन में शामिल हुईं मुस्लिम महिलाएं

फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली के संसद मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन

फोटो: नवजीवन

उन्नाव रेप केस: आरोपी विधायक की सहयोगी शशि सिंह को 4 दिन की पुलिस रिमांड

महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

दिल्ली: संसद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली: संसद मार्ग पर प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हुए

फोटो: सोशल मीडिया

लखनऊ में कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के विरोध में प्रदर्शन

लखनऊ में भी कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यहां के जीपीओ हजरतगंज स्थित गांधी पार्क में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में कई संगठनों से जड़े लोग पहुंचे थे।

फोटो: सोशल मीडिया

भारतीय महिला कांग्रेस ने देश में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन किया

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनशन में शामिल हुए सीएम केजरीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनशन में राजघाट पर सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। महिलाओं के खि‍लाफ बढ़े अत्याचार के खि‍लाफ स्वाति मालीवाल के अनशन का आज तीसरा दिन है।

फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली: कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पटेल चौक पर जमा हुए हैं।

दिल्ली के संसद मार्ग पर प्रदर्शन

दिल्ली के संसद मार्ग पर कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं। यहां लोग ‘नॉट इन माई नेम’ बैनर के तहत प्रदर्शन कर रहे हैं।

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में प्रदर्शन

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस के विरोध में आज देश भर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़कों पर उतरे लोग रेप पीड़िताओं को इंसाफ देने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के संसद मार्ग पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Apr 2018, 6:14 PM IST