
बिहार में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच लॉकडाउन हटाने का ऐलान हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन हटाने का ऐलान करते हुए कहा, “लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लॉकडाउन खत्म करते हुए शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4:00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5:00 बजे अपराह्न तक बढ़ेंगी”
Published: undefined
सीएम ने आगे कहा, “आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined