हालात

लोकसभा चुनावः अमरोहा से सांसद दानिश अली कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल गांधी की ‘यात्रा’ में भी चले थे साथ

दानिश अली पिछले साल तब चर्चा में आए थे जब संसद में बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी ने उनके खिलाफ मुल्ला, कटुआ, आतंकवादी जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इस घटना के बाद सबसे पहले राहुल गांधी ने उनके घर पर पहुंचकर उनके साथ एकजुटता दिखाई थी।

अमरोहा से सांसद दानिश अली कांग्रेस में हुए शामिल
अमरोहा से सांसद दानिश अली कांग्रेस में हुए शामिल फोटोः वीडियोग्रैब

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा सांसद दानिश अली आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महासचिव और यूपी के पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में दानिश अली का पार्टी में स्वागत किया।

दानिश अली 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर अमरोहा से लोकसभा सांसद चुने गए थे। लेकिन लगातार बीजेपी के प्रति मायावती के नरम रुख के खिलाफ आवाज उठाने के बाद पिछले साल दिसंबर में बीएसपी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर पार्टी से निलंबित कर दिया था।

दानिश अली पिछले साल तब चर्चा में आए थे जब संसद में बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी ने उनके खिलाफ मुल्ला, कटुआ, आतंकवादी जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इस घटना के बाद सबसे पहले राहुल गांधी ने उनके घर पर पहुंचकर उनके साथ एकजुटता दिखाई थी। इसके बाद दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे। वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे।

दानिश अली अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। अली ने पिछले दिनों कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, उनमें अमरोहा भी शामिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'