हालात

लोकसभा चुनाव: पंजाब में बीजेपी-अकाली दल के बीच नहीं बनी बात, BJP ने अकेले चुनाव लड़ने का लिया फैसला

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब साफ हो गया है की दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं बन पाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की परेशानियां लगातार बढ़ती दिख रही है। इस बार खबर पंजाब से है, जहां बीजेपी की गठबंधन को लेकर अकाली दल से बात नहीं बन पाई है। जानकारी के मुताबिक 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इसकी जानकारी एक्स पर दी।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

सुनील जाखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया है।

पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दीं। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए