हालात

लोकसभा चुनावः कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, राहुल गांधी वायनाड से फिर लड़ेंगे चुनाव

राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सूची के अनुसार वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा और बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राहुल गांधी वायनाड से फिर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, राहुल गांधी वायनाड से फिर लड़ेंगे चुनाव फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 11 मार्च को होगी जिसमें बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सूची के अनुसार वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा और बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी।

कांग्रेस की इस सूची से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी आगामी चुनाव के लिए पार्टी के कई उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास

  • ,
  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण, महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब