हालात

लोकसभा चुनावः मतगणना को लेकर कांग्रेस का जोश 'हाई', मुख्यालय में जोरों पर तैयारियां, लगा विशाल टेंट

मतगणना पर नजर रखने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लगे विशाल टेंट में कई स्क्रीन लगेंगे, जहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता मतगणना का हाल देखेंगे। कांग्रेस समर्थक पार्टी की इन तैयारियों को इंडिया गठबंधन की जीत की स्थिति में जश्न की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

मतगणना को लेकर कांग्रेस का जोश 'हाई', मुख्यालय में जोरों पर तैयारियां, लगा विशाल टेंट
मतगणना को लेकर कांग्रेस का जोश 'हाई', मुख्यालय में जोरों पर तैयारियां, लगा विशाल टेंट फोटोः स्क्रीनशॉट

लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले जहां देश भर में मतदान केंद्रों पर तैयारी की जा रही है, वहीं सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में भी तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी मुख्यालय ‘24 अकबर’ रोड के परिसर में बड़ा सा टेंट लगाया गया है और वहां कूलर की व्यवस्था भी की गई है।

मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। मतगणना पर नजर रखने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लगे विशाल टेंट में ही कई स्क्रीन लगाए जाएंगे, जहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता एक साथ मतगणना का हाला देखेंगे। कांग्रेस समर्थक पार्टी की इन तैयारियों को ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत की स्थिति में जश्न की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

गौरतलब है कि चुनाव बाद आए अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जाहिर करते हुए एनडीए को 350 से अधिक सीट मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दलों ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है और दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन अगली सरकार बनाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतिम चरण के मतदान के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिलने का दावा किया है। वहीं राहुल गांधी ने भी विभिन्न चैनल के एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें मोदी मीडिया पोल करार दिया है। उन्होंने भी दावा किया कि मतगणना के बाद इंडिया गठबंधन को 295 सीट मिलना तय है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'