हालात

लोकसभा चुनाव: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

फोटो: IAS
फोटो: IAS 

 उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

सरकार से प्राप्त सूची के अनुसार, झांसी मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने।

इसी तरह बी.एल. मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए हैं, लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे।

रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने हैं। आईएएस विमल दुबे को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। आईएएस चैत्रा वी. अलीगढ़ की मंडलायुक्त बनी हैं।

आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज लिया गया। पी. गुरू प्रसाद प्रमुख को सचिव राजस्व बनाया गया है। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए हैं। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने हैं। राजशेखर को एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाया गया है।

इससे पहले सोमवार को अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति बनाया गया था। अश्वनी पांडेय को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए