
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हो रहे पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, "आपके एक वोट से-
👉 गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए आएंगे।
👉 हर नागरिक को 25 लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
👉 युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी।
👉 युवाओं को सालाना एक लाख की अप्रेंटिसशिप मिलेगी।
👉 SC/ST/OBC को उचित भागीदारी मिलेगी।
👉 आपका एक वोट देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगा।
सभी देशवासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट देश को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा और देश को मजबूत करेगा।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined