
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटें पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, बिहार की 5-5, ओडिशा की चार सीटों पर मतदान जारी है।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, आज चौथे चरण का मतदान है! पहले तीन चरणों में ही यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि 4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है। याद रखिए, आपके एक वोट से सिर्फ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा ही नहीं होगी, बल्कि पूरे परिवार की तकदीर बदल जाएगी।
1 वोट = युवाओं के लिए 1 लाख रू साल की पहली नौकरी पक्की।
1 वोट = गरीब महिलाओं के बैंक खाते में 1 लाख रू साल।
इसलिए बड़ी संख्या में बाहर निकल कर वोट डालिए और बता दीजिए कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा - भटकेगा नहीं!
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए