हालात

लोकसभा चुनावः गुरुग्राम से राज बब्बर, कांगड़ा से आनंद शर्मा को टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट

कांग्रेस ने हिमाचल के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दिया है, जो बीजेपी के अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे। रायजादा ऊना से विधायक रह चुके हैं। वहीं, पार्टी ने मुंबई उत्तर सीट से भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। पाटिल कांग्रेस की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

गुरुग्राम से राज बब्बर, कांगड़ा से आनंद शर्मा को टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट
गुरुग्राम से राज बब्बर, कांगड़ा से आनंद शर्मा को टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी करते हुए अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही पार्टी ने अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को हरियाणा के गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है।

Published: undefined

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे। रायजादा ऊना से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। पाटिल कांग्रेस की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

Published: undefined

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे आनंद शर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह लंबे समय तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उनका उच्च सदन का कार्यकाल अप्रैल, 2022 में पूरा हुआ था, हालांकि इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा। शर्मा राज्यसभा के लिए पहली बार 1984 में निर्वाचित हुए थे। वह चार बार उच्च सदन के सदस्य रहे।

Published: undefined

दिल्ली से सटे गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है। अब तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे राज बब्बर पहली बार हरियाणा में अपना राजनीतिक भाग्य आजमाने जा रहे हैं। उन्हें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट के लिए एक जून और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined