हालात

लोकसभा चुनाव: उद्धव ठाकरे बोले- BJP सिर्फ छीनना जानती है, हम चुनाव में उसका 'चोर बाजार' खत्म कर देंगे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र संघर्ष या मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम का हिस्सा नहीं थी। वह केवल छीनना जानती है। हम चुनाव में बीजेपी के ‘चोर बाजार’ को नष्ट कर देंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कभी किसी आंदोलन या संघर्ष का हिस्सा नहीं रही और ना ही उसने खुद से कुछ बनाया है, वह केवल दूसरों से छीनना जानती है।

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र संघर्ष या मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम का हिस्सा नहीं थी। वह केवल छीनना जानती है। हम चुनाव में बीजेपी के ‘चोर बाजार’ को नष्ट कर देंगे। उसने हमारी दोस्ती देखी है, लेकिन अब बीजेपी हमारे ‘मशाल’ (चुनाव चिह्न जलती मशाल) की गर्मी देखेगी।’’

ठाकरे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों से बीजेपी की ‘भ्रष्ट गतिविधियों’ का हिस्सा नहीं बनने के लिए कहा।

ठाकरे ने दोहराया कि अमोल कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वह मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का हिस्सा हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी