हालात

लोकसभा चुनाव: गुजरात के इस पोलिंग बूथ पर दोबारा होगी वोटिंग, मतदान के दौरान लगे थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप

दाहोद में एक व्यक्ति ने मतदान करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग की थी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। आरोपी शख्स को बीजेपी नेता बताया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

गुजरात के दमोह लोकसभा सीट की संतरामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र क्रमांक 220 पर दोबारा 11 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इस बात की घोषणा की है। दरअसल इस मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए दोबारा मतदान का फैसला लिया है।

दाहोद में एक व्यक्ति ने मतदान करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग की थी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। आरोपी शख्स को बीजेपी नेता बताया गया था। बीजेपी नेता ने 7 मई को ईवीएम से वोट डालने के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग की थी। वीडियो 8 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रभा तावीयाड ने स्थानीय चुनाव अधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने दोबारा मतदान की मांग भी की थी। कांग्रेस पार्टी ने यहां बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने सवाल खड़े कते हुए कहा था कि बीजेपी ने लोगों का मताधिकार छीन लिया है। उन्होंने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और दो मतदान अधिकारियों और एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम