
देश के कई हिस्सों में खराब मौसम के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी कड़ी में देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने बताया कि देहरादून, हैदराबाद और अगरतला में कम दृश्यता की स्थिति बनी हुई है, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा है। इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के प्रस्थान (डिपार्चर) और आगमन (अराइवल) में देरी हो सकती है।
Published: undefined
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर सतर्क रहें और इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट लेते रहें। इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि उनकी ग्राउंड और कस्टमर सपोर्ट टीमें यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं और पूरे सफर के दौरान सहयोग प्रदान करेंगी।
Published: undefined
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "देहरादून, हैदराबाद और अगरतला में कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है। इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी हो सकती है, क्योंकि हम खराब मौसम की स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी वेबसाइट या ऐप के ज़रिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें। निश्चिंत रहें, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद करने और सहायता देने के लिए मौजूद हैं।"
Published: undefined
इंडिगो ने पोस्ट में आगे लिखा, "हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि आसमान जल्द ही साफ हो जाएगा, जिससे आगे की यात्रा सुचारू रूप से हो सकेगी। आपके धैर्य और हम पर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद।"
इससे पहले, श्रीनगर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते भी हवाई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इसी कड़ी में पिछले मंगलवार को एयर इंडिया और इंडिगो दोनों एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। लगातार बर्फबारी के चलते श्रीनगर आने-जाने वाली कई उड़ानों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही, दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों को आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined