हालात

मरा नहीं, जिंदा है लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन, पत्नी और बेटी के साथ है सुरक्षित- तमिल नेता का सनसनीखेज दावा

नेदुमारन ने कहा कि चूंकि वर्तमान वैश्विक स्थिति आशावादी है और राजपक्षे शासन समाप्त हो गया है, इसलिए वह अब इसका खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रभाकरन की अनुमति से यह घोषणा कर रहे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

तमिल राष्ट्रवादी नेता और विश्व तमिल परिसंघ के अध्यक्ष पाझा नेदुमारन ने सोमवार को दावा किया कि लिट्टे नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन जिंदा हैं और वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। नेदुमारन ने इस सनसनीखेज दावे के साथ कहा कि प्रभाकरन के ठिकाने का खुलासा उचित समय पर किया जाएगा।

तंजावुर में मीडिया को संबोधित करते हुए नेदुमारन ने कहा कि श्रीलंका सरकार ने लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन को भारत विरोधी के रूप में चित्रित किया था। नेदुमारन ने कहा, चूंकि वर्तमान वैश्विक स्थिति आशावादी है और राजपक्षे शासन समाप्त हो गया है, इसलिए वह अब इसका खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रभाकरन की अनुमति से यह घोषणा कर रहे हैं।

तमिल राष्ट्रवादी नेता ने यह भी कहा कि प्रभाकरन के जिंदा होने की जानकारी से श्रीलंका में तमिलों में बहुत विश्वास पैदा होगा। श्रीलंका के पूर्व सांसद शिवाजी लिंगम ने भी कहा कि श्रीलंका सरकार ने प्रभाकरन के शव की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि नेदुमारन द्वारा प्रभाकरन के जीवित होने की घोषणा से दुनिया भर के तमिल लोगों को बहुत खुशी मिली है।

गौरतलब है कि मई 2009 में लिट्टे और श्रीलंकाई सेना के बीच निर्णायक लड़ाई के बाद यह घोषणा की गई थी कि प्रभाकरन मारा गया है। इसके सबूत के तौर पर कुछ तस्वीरें भी जारी की गई थीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक पूर्व नेता नेदुमारन को इंदिरा गांधी की जान बचाने का श्रेय दिया जाता है, जब उनकी तमिलनाडु यात्रा के दौरान एक हिंसक भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली