हालात

योगी सरकार की पुलिस एक बार फिर सवालों में, एफआईआर नहीं लिखने पर इंस्पेक्टर के पैरों में गिरी महिला, लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाने में एक महिला का कोतवाल के पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। मामले में एसएसपी कलानिधी नैथानी ने कोतवाल को लाइन हाजिर करते हुए जांच केआदेश दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

योगी सरकार की पुलिस अक्सर अपनी कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। ताजा मामला लखनऊ का है। जहां एक बेबस मां को अपने बेटे की मौत की रिपोर्ट लिखवाने के लिए इंस्पेक्टर के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर है। जबकि कोतवाल साहब बेबस मां की ममद करने के बजाए कुर्सी पर आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसका वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है।

खबरों के मुताबिक, लखनऊ के गोंडवा में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 19 साल के टिंकू के ऊपर मशीन गिर गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के पास कोई लाइसेंस नहीं था। इसको लेकर टिंकू की मां अपनी गुहार लेकर इंस्पेक्टर तेज प्रताप के पास गई थी, ताकि रिपोर्ट दर्ज होने पर फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई हो सके। लेकिन इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। इसके बाद वह हाथ जोड़कर इंस्पेक्टर के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। इस दौरान भीड़ ने इंस्पेक्टर को घेर रखा था। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

बेबस फरियादी महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी हरेंद्र सिंह ने कहा, “वीडियो पर संज्ञान लिया गया है और इसकी जांच करवाई जाएगी। यह जांचा जाएगा कि यह किन परिस्थितियों में हुआ है। हालांकि, अभी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Jan 2019, 8:50 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: लोकतंत्र और वोट की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, जेल जाने को भी तैयार, वेणुगोपाल का सरकार पर हमला

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास

  • ,
  • इंदौर जल संकट: कांग्रेस ने गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर उठाए सवाल, सरकार से जवाबदेही की मांग की