हालात

लखनऊ अग्निकांडः सामने आई 15 बच्चों की जान लेने वाले हादसे की वजह, इन कारणों ने घटना को बना दिया भयावह

आसपास के लोगों का कहना है कि हादसे के करीब 40 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची। तब तक आग पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले चुकी थी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राजधानी में दमकल के इतनी देर से पहुंचने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लखनऊ अग्निकांडः सामने आई 15 बच्चों की जान लेने वाले हादसे की वजह, इन कारणों ने घटना को बना दिया भयावह
लखनऊ अग्निकांडः सामने आई 15 बच्चों की जान लेने वाले हादसे की वजह, इन कारणों ने घटना को बना दिया भयावह फोटोः सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में सोमवार की दोपहर लगी भीषण आग में 15 बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि आग की चपेट में आने से और जान बचाने की उम्मीद में कोचिंग की इमारत से नीचे कूदने से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह एसी कंप्रेशर का फटना बताया जा रहा है। हालांकि, इसके साथ ही और भी कई कारण सामने आ रहे हैं, जिन्होंने इस घटना को इतना भयावह बना दिया।

Published: undefined

आग लगने का मुख्य कारण कोचिंग सेंटर में एसी का कंप्रेशर फटना बताया जा रहा है। लेकिन इसके बाद इस हादसे के इतना विकराल रूप लेने की वजह और कई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्डिंग से बाहर निकलने का दूसरा कोई रास्ता नहीं था। बिल्डिंग के तीनों तरफ इमारतें बनी हैं। यही वजह है कि आग लगने पर वहां फंसे लोगों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। इसके साथ ही इस सेंटर के नीचे टायर की दुकान होने की बात भी सामने आ रही है, जिसने आग को एक विकराल रूप दे दिया।

Published: undefined

इसके अलावा दमकल की टीम के लेट पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। आसपास के लोगों ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि हादसे के करीब 40 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची। तब तक आग पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले चुकी थी। जब आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राजधानी में दमकल के इतनी देर से पहुंचने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Published: undefined

बता दें कि लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित इमारत की दूसरी मंजिल पर हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन स्थित है। दोपहर ढाई बजे के करीब यहां आग लग गई। बताया जाता है कि एसी का कंप्रेशन फटने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिसमें वे घायल हो गए। वहीं कई छात्र खुद को बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए और धुआं बढ़ने के कारण उनका दम घुट गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined