
मध्य प्रदेश के मुरैना में ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं गंभीर रूप से 3 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा मुरैना के गंजरामपुर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद जीप के परखच्चे उड़ गए। जीप में सवार लोग ग्वालिर से घुरघाना की ओर जा रही थे।
Published: 21 Jun 2018, 10:21 AM IST
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध तरीके से रेत भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है।
Published: 21 Jun 2018, 10:21 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Jun 2018, 10:21 AM IST