हालात

मध्य प्रदेश: नहीं रहे ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल, उनके जीवन पर आमिर खान ने बनाई थी सुपरहिट फिल्म ‘पीपली लाइव’

बैतूल में ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल मालवीय एक चर्चित व्यक्ति थे। वे अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते थे। अक्टूबर 2005 में वे पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने खुद की मौत की भविष्यवाणी कर दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता आमिर खान ने जिस व्यक्ति के जीवन के आधार पर फिल्म 'पीपली लाइव' बनाई थी, उनका निधन हो गया है। मध्य प्रदेश के बैतूल के सेहरा गांव के रहने वाले ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल मालवीय अब नहीं रहे। फिल्म 'पीपली लाइव' में जो नत्था का किरदार था वह ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल मालवीय पर आधारित था। फिल्म 'पीपली लाइव' रिलीज होने के बाद ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल मालवीय देश भर में सुर्खियों में आए थे।

बैतूल में ज्योतिषाचार्य कुंजीलाल मालवीय एक चर्चित व्यक्ति थे। वे अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते थे। अक्टूबर 2005 में वे पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने खुद की मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्हों ने यह भविष्यवाणी की थी कि 24 घंटे बाद यानी 20 अक्टूबर की शाम उनकी मौत हो जाएगी। हालांकि उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी।

जब मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत कर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी थी। यही वजह था कि तयशुदा समय पर उनकी मृत्यु नहीं हुई। कुंजीलाल मालवीय अपने गांव सेहरा और आसपास के इलाके में भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर थे। कुंजीलाल ने बताया था कि उनके पास पूर्वजों की सिखाई रमल विद्या और पांसे हैं, जिनके आधार पर वे भविष्यवाणी करते थे।

कुंजीलाल मालवीय की ओर से मौत की भविष्यवाणी करने की कहानी पर केंद्रित कथावस्तु पर अभिनेता आमिर खान ने 'पीपली लाइव' फिल्म बनाई थी। फिल्म का मुख्य किरदार नत्था किसान कर्ज से परेशान होकर अपनी मौत की भविष्यवाणी करता है। फिल्म का नाम कुंजीलाल के गांव सेहरा के पास में स्थित पिपला गांव से मिलता-जुलता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Oct 2019, 3:45 PM IST

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला