हालात

मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीमच से बीजेपी विधायक गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश में पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में बीजेपी के विधायक दिलीप सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है। आचार संहिता उल्लंघन पर सीजेएम कोर्ट ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को 5 अप्रैल तक कनावटी जेल भेज दिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

मध्य प्रदेश के नीमच से बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। उन्हें गिरफ्तार करके सीजेएम के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 अप्रैल तक के लिए कनावटी जेल भेज दिया है। उनके 3 साथियों को जमानत और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Published: 29 Mar 2019, 11:01 AM IST

बता दें कि 24 मार्च को सांसद गुप्ता का मंदसौर लोकसभा से टिकट पक्का होते ही रात में बीजेपी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिना इजाजत वाहन रैली निकाली। इस रैली में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक दिलीप सिंह पर मामला दर्ज किया था।

वहीं इससे पहले विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान भी विधायक दिलीप सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की तरह से यह भी उसी तरह का था। टिकट मिलने के तत्काल बाद प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार ने अपने सरकारी आवास पर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर परिहार को गिरफ्तार किया था।

Published: 29 Mar 2019, 11:01 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Mar 2019, 11:01 AM IST

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...