हालात

मध्य प्रदेश: जबलपुर में ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 से ज्यादा घायल

पुलिस ने बताया कि जबलपुर से बालाघाट की ओर जा रही निजी यात्री बस बरगी थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री ने बाद में दम तोड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादस में 18 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार, जबलपुर से बालाघाट की ओर जा रही निजी यात्री बस की शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को बरगी थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री ने बाद में दम तोड़ा। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई। मरने वालों में पांच की तो पहचान कर ली गई है, लेकिन एक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला