हालात

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, 5 मार्च तक 25 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ, सीएम कमलनाथ का ऐलान

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि आगामी 5 मार्च तक राज्य के 25 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। विधानसभा में विशेष चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य के किसानों का जल्द ही कर्जा माफ होने वाला है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में राज्य की वित्तीय स्थित अच्छी नहीं होने का जिक्र करते हुए भी कहा कि किसान कर्ज माफी के वचन को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 5 मार्च तक राज्य के 25 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। विधानसभा में विशेष चर्चा के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। कांग्रेस ने पूरी समीक्षा के बाद ही अपने वचन पत्र में किसान कर्ज माफी का वचन दिया था। आने वाले 16 दिनों में राज्य के 25 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

सीएम कमलनाथ ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उसके बाद भी किसानों के कर्ज को माफ करने पर पूरा ध्यान दिया गया है। लेखानुदान में किसान कर्ज माफी के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान न किए जाने के बीजेपी के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि 5 मार्च को बता देंगे कि कर्ज कैसे माफ किया जा रहा है। सरकार ने राज्य के 55 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया हुआ है। इसके तहत सरकार ने किसानों से आवेदन भी कराए हैं।

Published: 21 Feb 2019, 8:58 AM IST

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया था कि राज्य में सत्ता में आने के बाद वह किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। सरकरा बनते ही कमलनाथ सरकार किसानों की कर्जमाफी का आधिकारिक ऐलान कर दिया था, और अब कर्जा माफ होने जा रहा है।

Published: 21 Feb 2019, 8:58 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Feb 2019, 8:58 AM IST