हालात

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज के लिए वोट मांगने गई उनकी पत्नी पर जनता का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह जब अपने पति के लिए वोट मांगने पहुंचीं तो यहां पर एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने कहा कि पीने के पानी की समस्या से आज तक निजात नहीं मिली है, वोट क्यों दे। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना अपने पति को जीत दिलाने के लिए मैराथन जनसंपर्क करने में जुटी हैं। इसके लिए साधना सिंह डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांग रही है लेकिन इस दौरान जनता के तेवर कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। बुधनी से चुनाव लड़ रहे शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को आज जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में साधना सिंह जब शिवराज सिंह के लिए वोट मांगने पहुंची तो यहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उनलोगों ने साधना सिहं को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान एक महिला ने कहा कि पीने के पानी की समस्या से आज तक निजात नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

महिला ने पानी की समस्या को लेकर साधना सिंह गुस्से में कहा, ‘जब चुनाव का समय आता है तो आप लोग कहते है कि सब हो जाएगा। लेकिन आज तक यहां पानी नहीं मिल रहा, ‘मैडम प्यासा मार डाला’। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग उस महिला को समझाने कि कोशिश करते नजर आए लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ। जब साथ चल रहे कार्यकर्ता ने कहा कि शांति बनाए रखें, तो महिला बोली क्या शांति बनाए? उन्होंने हाथ जोड़कर साधना सिंह को चलता किया। ये सब देखते हुए साधना सिंह भी काफी असहज नजर आईं।

इस वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, “मामाजी, आपने पूरे प्रदेश को बदहाली के कगार पर ला खड़ा किया, पर क्या आप खुद के गांव का ख्याल भी नहीं रख सकते थे। आप तो ठीक हैं, अब साधना भाभी को भी रेहटी की जनता पीने का पानी तक उपलब्ध न करवाने को लेकर उलाहना दे रही है। शर्म करो।”

बता दें कि प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान है और 11 दिसंबर को नतीजों की घोषणा होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Nov 2018, 10:55 AM IST

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया