
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में 71 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
Published: undefined
कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में 71 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। प्रवीण सक्सेना को भोपाल शहर और अनोखी मान सिंह पटेल को भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चिंटू चौक को इंदौर शहर और विपिन वानखेड़े को इंदौर ग्रामीण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Published: undefined
गगन यादव को छतरपुर और विश्वनाथ ओखटे को छिंदवाड़ा की कमान मिली। इसी क्रम में गुना की कमान जयवर्धन सिंह को मिली। सुरेंद्र यादव को ग्वालियर शहर और प्रभुदयाल जौहरे को ग्वालियर ग्रामीण की जिम्मेदारी मिली। साथ ही सौरभ शर्मा जबलपुर शहर और संजय यादव जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि प्रकाश रांका को झाबुआ और निलय विनोद डागा को बैतूल की कमान सौंपी गई है। मोहन साय, हरदा की कमान संभालेंगे।
Published: undefined
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ संगठन सृजन अभियान मंथन/चिंतन की प्रक्रियाओं को पार करते हुए अब संगठन की जिम्मेदारियों तक आ पहुंचा है। आगे की यात्रा भी निर्णायक है। हमें जनहित के जुटे रहना है। राजनीतिक अत्याचार का विरोध करना है। युवा, किसान, दलित, आदिवासी, महिलाओं की खास चिंता करना है। हमें मिलकर जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करना है। अपने अथक परिश्रम से हर सपने को, हर संकल्प को, हर लक्ष्य को भी साकार करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है हमारे साझा प्रयास मप्र में कांग्रेस के विचार और संस्कार को नया विस्तार देंगे। संगठन को नई और मजबूत जमीन देंगे! 2028 में मप्र को कांग्रेस की सरकार देंगे! पुनः बधाई और शुभकामनाएं।
Published: undefined
वहीं केसी वेणुगोपाल ने पत्र के जरिए कहा कि ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, प्रत्येक जिले में नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया और अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन रिपोर्टों के प्रस्तुत होने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा भी की गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined