
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में पलटे क्रूज पर सवार तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर सात हो गई। मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि कुछ पर्यटक अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और इस हादसे के लिए दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर में अचानक आई आंधी के कारण एक क्रूज बृहस्पतिवार शाम बरगी बांध में पलट गया था। इस क्रूज में 29 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।
Published: undefined
मंत्री ने बताया कि तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। अधिकारियों ने पहले चार लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी। बरगी बांध जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बना है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined