
समूचा देश जहां मंगलवार को आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक सरपंच ने आरोप लगाया है कि उसे दलित होने के कारण स्कूल में तिरंगा फहराने से वंचित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
Published: undefined
घटना विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र के भगवंतपुर ग्राम पंचायत की है, जहां के सरपंच बारेलाल अहिरवार ने विद्यालय की प्राचार्य पर दलित होने के कारण तिरंगा नहीं फहराने देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही झंडा किसी और ने फहरा दिया था। इसके पीछे उन्होंने जातिगत भेदभाव का आऱोप लगाया है।
Published: undefined
सोशल मीडिया पर इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें विद्यालय की प्राचार्य झंडोत्तोलन हो जाने के बाद भी सरपंच बारेलाल अहिरवार से अनुरोध कर रही हैं कि वह आएं और झंडा फहराएं, लेकिन सरपंच यही कह रहे हैं कि अब जब आपने झंडा किसी और से फहरवा लिया है तो मैं नहीं जाऊंगा।
Published: undefined
सरपंच का आरोप है कि मैं दलित हूं इसलिए मुझे स्कूल नहीं बुलाया गया और किसी दूसरे आदमी ने झंडा फहरा दिया। जबकि पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सरपंच को ही झंडा फहराना चाहिए। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। अगर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया होगा और आरोप सही पाए जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined