हालात

मध्य प्रदेश: CAA के खिलाफ इंदौर में खुद को आग लगाने वाले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

रमेश प्रजापति ने शुक्रवार शाम को आत्मदाह की कोशिश की थी। उन्होंने बस से उतर कर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। इस दौरान वह झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नागरिकता संशोधन कानून खुद को आग लगाने वाले बुजुर्ग की को इलाज के दौरान मौत हो गई है। सीएए के विरोध में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाले 70 साल के बुजुर्ग रमेश प्रजापति मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। अपने कार्यकर्ता की मौत पर सीपाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीपीआई ने प्रजापति द्वारा हताशा में उठाया गया कदम बताया है।

गौरतलब है कि गीता भवन चौराहा पर शुक्रवार शाम को रमेश प्रजापति ने आत्मदाह की कोशिश की थी। उन्होंने बस से उतर कर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। आत्मदाह के दौरान उन्होंने कुछ पर्चे भी फेंके थे। इस दौरान वह झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर शाम उनका निधन हो गया। तुकोगंज थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने रमेश की मौत की पुष्टि की है।

अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव और सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव बादल सरोज ने कहा, “नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में बेचैनी है। इस पर संवाद भी नहीं हो रहा है। इससे लोगों में हताशा भी है। रमेश ने भी इसी हताशा के चलते यह कदम उठाया। लेकिन सीपीआई इस तरीके से सहमत नहीं है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला