हालात

मध्य प्रदेश: मंडला में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और मिनी ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बछिया पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के मंडला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के जबलपुर रोड पर पिकअप वाहन और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 3 और मिनी ट्रक में सवार 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बछिया पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह हादसा कितना भीषण था। टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को हादसे के बाद इसमें फंसे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करने पड़ी। काफी देर बाद मौके से मलबे को हटाया जा सका।

फोटो: सोशल मीडिया

इससे पहले 27 जुलाई को छतरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। घटना सोमवार दोपहर 1 बजे चंद्रनगर थाना क्षेत्र के जखीरा टेक मंदिर के पास हुई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने तीन मोटरसाइकिलों से टकरा गई। यह सभी मोटरसाइकिल उल्टी दिशा से आ रही थीं। भिडंत इतनी तेज थी की स्कॉर्पियो और बाइक में सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला