हालात

मध्य प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन का विवादित बयान, ‘लड़कियां बनाएं खाना, वरना ससुराल में नहीं होगा स्वागत’ 

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। राजगढ़ के कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल पहुंचीं राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों को खाना बनाना सीखना चाहिए और बाल नहीं कटाना चाहिए। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में बीते दिनों एक के बाद एक कई प्रगतिशील फैसले सुनाए हैं। कल सुप्रीम कोर्ट ने एडल्टरी से जुड़ी आईपीसी की धारा 497 को गैर-संवैधानिक करार दे दिया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पति परमेश्वर नहीं हो सकता। इसके अलावा आज सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला पर सुनवाई करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया और कहा कि महिलाएं समाज में बराबर की हिस्सेदार हैं और उन्हें सबरीमाला मंदिर में पूजा करने का अधिकार मिलना चाहिए।

इन सबके बीच लड़कियों और महिलाओं को लेकर मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से मिलने पहुंचीं राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों को खाना बनाना सीखना चाहिए और बाल नहीं कटवाने चाहिए। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने हॉस्टल की छात्राओं से कहा कि अगर लड़कियों ने दाल बनाना नहीं सीखा तो जब उनकी शादी होगी तो सास से लड़ाई की सबसे पहली वजह यही होगी।

आनंदीबेन पटेल ने बाल न काटने की बात पर आगे कहा कि लंबे बाल लड़कियों का गौरव होते हैं, इन्हें किसी भी कीमत पर नहीं कटवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लड़कियों को सब्जियां काटने और आटा घूंथने की भी सलाह दे डाली। उन्होंने आगे कहा कि यहां मौजूद लड़कियों को मिलकर खाना बनाना चाहिए, ताकि वो खाना बनाना सीख सकें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला