हालात

शिव ‘राज’ में किसान आत्महत्या के मामले में देश में तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश: कमलनाथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अमित शाह जिस शिवराज सरकार को किसानों की सरकार बता रहे हैं, उनके राज में मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में किसान आत्महत्या बढ़ी है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्पोरेट घरानों का समर्थक बताए जाने पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जिस शिवराज सरकार को किसानों की सरकार बता रहे हैं, उनके राज में मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है और इसी सरकार ने पिछले साल जून में गोलियां चलवाकर छह किसानों की जान ले ली थी।

कमलनाथ का आरोप है कि किसानों को बेइज्जत करना शिवराज सरकार की कार्यशैली में आ चुका है। किसानों को कपड़े उतारकर थाने में बंद किया जाता है। राज्य का किसान-पुत्र मुखिया खेती को घाटे का धंधा बताकर खुद किसानों को खेती छोड़ने की सलाह देता है।

कमलनाथ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मध्यप्रदेश किसानों की आत्महत्या के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। यहां किसान अपना हक मांगने सड़कों पर आते हैं तो बदले में उनके सीने पर गोलियां दागी जाती हैं। मंदसौर की घटना इसकी गवाह है।

उन्होंने कहा, "कर्ज के बोझ से दबा यहां का किसान आत्महत्या कर रहा है और अमित शाह राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को किसान हितैषी बता रहे हैं, यह किसानों के साथ भद्दा मजाक है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 May 2018, 7:34 AM IST

  • CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक जोरदार प्रदर्शन, ममता बनर्जी, वृंदा करात, नेहा बोरा समेत कई नेता हिरासत में

  • ,
  • 'अब अजिंक्य शिंदे करेंगे CJP के प्रदर्शन का नेतृत्व', हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने वीडियो जारी कर ऐलान किया

  • ,
  • CJP प्रदर्शन के बीच बवाल! आकाशवाणी भवन के पास पथराव, पुलिस के 2 जवान घायल

  • ,
  • 'युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है मोदी-शाह की जोड़ी', जयराम का केंद्र पर हमला

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें