हालात

मध्य प्रदेश: धनकुबेर निकला इंदौर वन विभाग का अफसर, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, महू वन विभाग में में पदस्थ आरएन सक्सेना के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर सक्सेना के भंवरकुआं स्थित आवास सहित उनके दूसरे ठिकानों पर लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया इंदौर में वन विभाग के अधिकारी के घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद

मध्य प्रदेश के इंदौर में वन विभाग के अफसर के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इंदौर में पुलिस की विशेष शाखा द्वारा वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) आर. एन. सक्सेना के यहां रविवार की सुबह छापेमारी की। इस छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। नगदी के अलावा अधिकारी के कई मकानों का भी पता चला है।

लोकायुक्त दल मामले की जांच में लगे हुए हैं। लोकायुक्त के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महू में पदस्थ सक्सेना के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर रविवार की सुबह सक्सेना के भंवरकुआं स्थित आवास सहित उनके अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी।

सूत्रों के अनुसार, बड़ी मात्रा में सक्सेना के आवास से नगदी के अलावा जेवरात भी मिले हैं। उनके कई मकानों के दस्तावेज भी मिले हैं। लोकायुक्त के दल उनके आवास को खंगाल रहे हैं। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है। इंदौर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने पुष्टि कर कहा कि कार्रवाई की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला