हालात

मध्य प्रदेश: सागर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत

सागर के मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में 10 से 15 साल के नौ बच्चों की मौत हो गई।

फोटो: ians
फोटो: ians 

 मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव में रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सागर के मंडल आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, शाहपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने की घटना में 10 से 15 साल के नौ बच्चों की मौत हो गई। रावत ने कहा कि जिला अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के रहली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहपुर क्षेत्र में सावन का महीना होने के कारण बच्चे कच्ची मिट्टी से हरदौल मंदिर के करीब शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे आ गए।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ''आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ओम शांति।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी