हालात

मध्य प्रदेशः अशोक नगर में मुस्लिम-ईसाई व्यापारियों के प्रवेश पर रोक के लगे पोस्टर, विवाद के बाद प्रशासन ने हटवाया

गांव में यह पोस्टर लगाए जाने की जानकारी प्रशासन तक पहुंची तो प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गांव की दीवार पर लगे पोस्टर को हटवाया और साथ ही गांव वालों को भरोसा दिलाया कि अगर कोई आपराधिक घटना होती है तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में मुस्लिम-ईसाई व्यापारियों के प्रवेश पर रोक के लगे पोस्टर, हटाया गया
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में मुस्लिम-ईसाई व्यापारियों के प्रवेश पर रोक के लगे पोस्टर, हटाया गया फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के एक गांव में बाजाप्ता पोस्टर लगाकर मुस्लिम और ईसाई समाज के व्यापारियों के प्रवेश पर रोक लगाने का मामला सामने आया है। साथ ही पोस्टर में आधार कार्ड रखने वालों को ही गांव में प्रवेश देने का ऐलान किया गया है। मामला सामने आने पर तूल पकड़ने के बाद पुलिस-प्रशासन के दखल के बाद पोस्टर को हटा दिया गया है।

Published: undefined

यह मामला अशोक नगर जिले की धौरा ग्राम पंचायत के धतूरिया गांव का है, जहां के गांव वालों ने सरपंच बबलू यादव के नेतृत्व में एक बैठक की। बैठक में कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए गांव में सामान बेचने आने वाले व्यापारियों पर खास नजर रखने की चर्चा हुई और फैसला लिया गया कि गांव में मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों के प्रवेश को रोका जाए।

Published: undefined

धतूरिया गांव मे लगभग सौ घर हैं। यहां की आबादी एक हजार के आसपास है। लोगों का मानना है कि गांव में चूड़ी, साड़ी आदि सामान बेचने वाले, जो लोग आते हैं, वह गांव की रेकी करते हैं और रात में चोरियां भी करते हैं। इस बात पर गांव वालों ने सहमति जताई और एक बैनर बनाया गया, जिसमें लिखा, "मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों का गांव में प्रवेश करना निषेध (प्रतिबंधित) है, कृपया व्यापारी गांव में आधार कार्ड लेकर ही प्रवेश करें।"

Published: undefined

गांव में यह पोस्टर लगाए जाने की जानकारी प्रशासन तक पहुंची तो प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गांव की दीवार पर लगे पोस्टर को हटवाया और साथ ही गांव वालों को भरोसा दिलाया कि अगर कोई घटना होती है तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। देहात थाने के प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा ने इस बात को स्वीकारा कि गांव के लोगों ने पोस्टर लगाया था, जिसे समझाइश देने के बाद हटवा दिया गया। उन्होंने दोबारा फिर से पोस्टर लगाए जाने की चर्चाओं को नकार दिया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार