हालात

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बस-ऑटो की भीषण टक्कर, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल

ग्वालियर में बस औरऑटो की टक्कर मौकेपर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर औररेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल में भेज दियागया है।

फोटो: @brajeshabpnews
फोटो: @brajeshabpnews 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर के पुरानी छावनी में बस और ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 12 महिलाएं और एक ऑटो चालक शामिल है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से मुरैना जा रही थी। इसी दौरान ऑटो से टक्कर हो गई।

Published: 23 Mar 2021, 9:04 AM IST

ग्वालियर के एडिशनल एसपी इस बात की पुष्टि की है कि पुरानी छावनी इलाके में एक बस की ऑटो से टक्कर होने के बाद 13 लोगों की जान चली गई है और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Published: 23 Mar 2021, 9:04 AM IST

ग्वालियर बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई लोगों की जान गई, जिससे मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

Published: 23 Mar 2021, 9:04 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Mar 2021, 9:04 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की