हालात

मध्य प्रदेश: बेटे ने मां के शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर पहुंचाया पोस्टमार्टम हाउस, नहीं मिला शव वाहन

मोहनगढ़ के मस्तापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की सांप के काटने की वजह से मौत हो गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बेटे को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। जिला अस्पताल से अनुरोध करने के बावजूद महिला के बेटे को शव वाहन नहीं मिला।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया टीकमगढ़ में बेटे ने मां के शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर जिला अस्पताल से शव वाहन नहीं मिलने की वजह से एक बेटे को अपनी मां के शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा।

Published: undefined

पूरा मामला मोहनगढ़ के मस्तापुर गांव का है। यहां पर सांप के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। महिला के बेटे ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पीड़ितों के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने खुद शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय मृतका के बेटे को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। इसके बाद मृतका के बाटे ने फोन कर जिला अस्पताल से शव वाहन के लिए अनुरोध किया, लेकिन अस्पताल ने शव वाहन मुहैया नहीं करवाया। थक हारकर बेटे को अपनी मां के शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर मोहनगढ़ पोस्टमार्टम हाउस ले जाना पड़ा।

Published: undefined

इस मामले में न तो जिला अस्पताल ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और न ही स्थानीय पुलिस ने। मामला सामने आने के बाद कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined